परमाणु बिजलीघर के पास मंगलवार दोपहर करीब 45 वर्ष के एक संदिग्ध व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पकड़ा है। संदिग्ध बांग्ला भाषा में बात कर रहा है। सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस टीम ने संदिग्ध को पुलिस को सौंप दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले के बाद राजस्थान परमाणु बिजलीघर की सुरक्षा व्यवस्था भी हाईअलर्ट पर है। ऐसे में इस संदिग्ध को परमाणु बिजलीघर के आसपास घूमते हुए पकड़ा गया है। संदिग्ध अपना नाम स्पष्ट नहीं बता रहा है। हालांकि उसके पास मिले सामान में कुछ भी ज्यादा संदिग्ध नहीं है। उसके सामान में नापने का टेप, मोबाइल ईयरफोन, बैग में पेन किलर समेत कुछ दवाएं मिली हैं। एएसपी गोपालसिंह कानावत, सीआई प्रेमदान रतनू, सीआईएसएफ टीम पूछताछ कर रही है। संदिग्ध व्यक्ति के पिछले कई दिनों से परमाणु बिजलीघर के आसपास घूमने की खबर मिली थी।
विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त, 1 गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार सुबह 27 कार्टून विस्फोटक सामग्री से भरी पिकअप जब्त की है। इसमें चारभुजा निवासी ब्लास्टिंग करने वाले नरेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया है। सीआई प्रेमदान रतनू ने बताया कि झालरबावड़ी चारभुजा बप्पारावल चौराहे पर पिकअप गाड़ी की तलाशी ली।
उसमें मिली विस्फोटक सामग्री परमाणु विद्युत परियोजना की 7वीं-8वीं इकाई की खुदाई में ले जाना बताया गया, लेकिन इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले। इस पर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। नरेंद्र परमाणु बिजलीघर में लंबे समय से ब्लास्टिंग का काम कर रहा है। जब्त सामग्री में डेटोनेटर छड़ें, फ्यूज वायर, विस्फोटक सामग्री शामिल थी।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai