रावतभाटा रोड पर सोमवार सुबह एक कार ने एक स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक नीचे गिर पड़ा। वह संभल पाता उससे पहले उसे एक ऑटो ऊपर से होकर निकल गया। घायल युवक करीब 20 मिनट तक तड़पता रहा, लेकिन 108 एंबुलेंस नहीं आई। राहगीरों ने युवक को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, कार और ऑटो मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्रीनाथपुरम निवासी सुनील मेहरा (20) आरटीयू के पास पंक्चर की दुकान लगाता है, जो सोमवार सुबह स्कूटर पर दुकान पर जा रहा था। वह श्याम नगर पहुंचा ही था कि तेज गति से रॉंग साइड आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। सुनील नीचे गिरा और उसके सिर व पैर में चोट आईं। वह संभल पाता कि उससे पहले पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक भी नियंत्रण नहीं रख सका। ऑटो सुनील के पैर व पेट से होते हुए निकला और कुछ दूरी पर पलटी खा गया।
दो अलग- अलग वाहनों की टक्कर से सुनील बुरी घायल हो गया। वो करीब 20 मिनट तक रोड पर पड़ा तड़पता रहा लेकिन, 108 एंबुलेंस नहीं आई। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। आखिरकार राहगीरों ने ऑटो से उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। रिश्तेदार हेमराज की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनील देरशाम तक होश में नहीं आया। इसलिए, अब मंगलवार को उसके बयान होंगे।
इधर, बूंदी रोड पर बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत
बाइक से गिरने पर सोमवार को एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तालेड़ा निवासी घीसी बाई मालव (60) अपने रिश्तेदार के साथ केशवराय पाटन से बाइक पर भवानीपुरा जा रही थी। जैसे, ही बूंदी रोड पर हर्बल गार्डन के पास से बाइक गुजरी तो वह अचानक बाइक से गिर गई। जिन्हें, एमबीएस पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai