बैंक अधिकारी के घर चोरी, चार घंटे बाद आई पुलिस

बैंक अधिकारी के घर चोरी, चार घंटे बाद आई पुलिस

बैंक अधिकारी के घर चोरी, चार घंटे बाद आई पुलिस

 रंगबाड़ी योजना निवासी एक बैंक अधिकारी के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने उस वक्त धावा बोला जब अधिकारी परिवार सहित उदयपुर गए थे। जब वे सोमवार को कोटा पहुंचे तो चोरी का पता चला। चोरी करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है।
अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रशासन प्रबंधक सीपी गुप्ता अपने परिवार के साथ दो दिनों से उदयपुर थे। वे साेमवार सुबह करीब 4 बजे घर लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। गुप्ता ने बताया जब वे घर पहुंचे तो घर की लाइटें जली हुई थीं। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरों ने 40 हजार रुपए के अलावा पत्नी के सोने के कुंडल, पायजेब, करीब 250 ग्राम चांदी सहित कीमती दस्तावेज चुरा लिए। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाने के कई चक्कर काटे और खानापूर्ती करने आई पुलिस
गुप्ता का आरोप है कि उन्होंने सुबह 4 बजे से महावीर नगर थाने, कंट्रोल रूम सब जगह कई फोन किए, लेकिन पुलिस 8 बजे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें किसी चीज के हाथ लगाने से मना कर दिया। ऐसे में पूरा परिवार घर के बाहर ठंड में बैठा रहा। पांच से सात बार थाने जाने के बाद पुलिस आई और खानापूर्ती करके चली गई। कोई स्मैकची होगा? यह कहकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। गुप्ता ने बताया कि चोरों ने पूरे घर में गुटखा थूक दिया और जगह-जगह टॉयलेट तक करके गए। चोरों ने अलमारियों, गेटों, दराजों को तोड़ दिया।
नए कोटा में चोरों का आंतक, बढ़ रही हैं लगातार चोरियां
महावीर नगर, रंगबाड़ी सहित नए कोटा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां बढ़ रही हैं, पुलिस की नाइट गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। नए कोटा क्षेत्र में इन दिनों चोरी करने वाली गैंग ने आतंक मचाया हुआ है। इस तरीके से चोरी करने की लगातार हो रही वारदातों ने लोगों का चैन छीन लिया है। हालात यह है कि आमजन दिन हो या रात घर सूना छोड़कर जाने से कतराने लगे हैं। जरा सा मौका मिला और चोर घरों के दरवाजे तोड़कर, खिड़की की ग्रिल तोड़कर लोगों के लाखों रुपए नगद और जेवरात चुरा रहे हैं। पुलिस भी नए कोटा क्षेत्र की वारदातों को सुलझाने में फिलहाल नाकाम रही है। पुलिस ठोस कदम उठाने के बजाए पुराने ठर्रे पर सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर इति श्री करने में लगी है।
इन बड़ी चोरियों में पुलिस के हाथ खाली, बस आश्वासन
- तीन दिन पहले महावीर नगर थाना क्षेत्र निवासी थर्मल के एक्सईएन प्रमोद कुमार गर्ग के मकान में चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। इनके मकान में तीन महीने पहले भी इसी तरीके से चोरी हुई थी।
- रंगबाड़ी योजना स्थित उद्योगपति मनीष विजय के सूने मकान में 4 दिसंबर को दिनदहाड़े चोर 26 तोला सोने, 1 किलो चांदी के जेवरात, 35 हजार रुपए नकद व अन्य सामान चुराकर ले गए।
- पारिजात कॉलोनी निवासी मनोचिकित्सक डॉ देवेन्द्र विजयवर्गीय के सूने मकान से 6 दिसंबर को चोर चांदी के सिक्के, पायल, गिलास, सोने के सिक्के व 10 हजार कुल 80 हजार रुपए चुरा ले गए।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh