शाहाबाद थानांतर्गत धतूरिया के माळ में खेत पर मजदूरी करने वाले युवक ने पास में रहने वाली 6 साल की बच्ची का गुरुवार शाम को अपहरण कर लिया। उसके साथ ज्यादती की। रात भर बच्ची के परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार सुबह परिवार और गांव के लोगों ने युवक को बच्ची के साथ देखा तो उसे पकड़कर पीटा और पेड़ से बांध दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का बारां जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और ज्यादती का मामला दर्ज किया है।
इधर, रामगंजमंडी में 12 साल की बच्ची से ज्यादती
रघुनाथपुरा गांव में 12 साल की बालिका से उसी उम्र के नाबालिग ने ज्यादती की। पुलिस ने बालिका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई हर्षराजसिंह खरेडा ने बताया कि रघुनाथपुरा गांव की 12 वर्षीय बालिका दोपहर खेत में पिता का खाना लेकर जा रही थी। रास्ते में गांव का ही नाबालिग उसे जबरन सरसों के खेत में ले गया और ज्यादती की। बालिका ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai