तस्कर के घर रेड के दौरान पुलिस को एंटीक मूर्तियों और सिक्कों का जखीरा मिला। हालांकि इस दौरान दो किलो डोडा चूरा भी मिला। रेड के दौरान आरोपी पुलिस की गाड़ी देखकर भागने में कामयाब हो गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
छापे में मिली 56 एंटीक चीजें
मूंडघसा गांव में छापा के दौरान पुलिस को खेत में बने एक मकान की तलाशी को दौरान 56 एंटीक चीजें मिली। धातुओं से बनी गणेश जी, हनुमानजी की मूर्तियां, हाथी, ऊंट, घोड़े, तोप, कछुए सहित कुछ रियासतकालीन सिक्के मिले।
कमरे की तलाशी के दौरान वहां एक बैग में दो किलो डोडा चूरा भी बरामद किया गया। चोरी-छिपे एंटीक वस्तुएं रखने के आरोप में 102 सीआरपीसी व अवैध डोडा चूरा रखने पर 8/15 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी युवक अंबालाल के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
क्या कहना है पुलिस का
क्या कहना है पुलिस का
दबलाना थाने के सीआई रोहित मीणा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से अंबालाल मीणा के पास कुछ संदिग्ध सामान होने की सूचना मिली थी। शुक्रवार को वे पुलिस बल के साथ आरोपी के खेत पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai