छात्रा से ज्यादती, अन्य स्कूल में भी प्रिंसिपल है आरोपी

छात्रा से ज्यादती, अन्य स्कूल में भी प्रिंसिपल है आरोपी

छात्रा से ज्यादती, अन्य स्कूल में भी प्रिंसिपल है आरोपी

क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा सीनियर सैकंडरी स्कूल में पढ़ रही 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक द्वारा ज्यादती करने का मामला सामने आया है। घटना पांच महीने पुरानी बताई जा रही है और आरोपी व्याख्याता रमेशकुमार नायक फिलहाल रामगंजबालाजी के सीनियर सैकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
 
 
थानाधिकारी जितेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने फोटो इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर पांच महीने पहले उसके साथ ज्यादती की थी। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल करने की धमकी देकर कई बार ज्यादती की।
 
पीड़िता ने धीरे-धीरे खाना-पीना कम किया और डिप्रेशन में जाने लगी तो माता-पिता ने विश्वास में लेकर कारण पूछा। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh