बुधवार को दिन में एक युवक के खिलाफ युवती ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया और शाम को युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या ली। गोली मारने से पहले युवक अक्षय पाठक ने घर से तकरीबन 20 किमी दूर कार से तीनधार पहुंचकर करीबी दोस्त रवि शुक्ला को फोन किया। कहा- वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। तीनधार आ जाए, वहां उसका शव पड़ा मिलेगा।
दोस्त रवि और अक्षय का भाई मनु पाठक आनन-फानन मौके पर पहुंचे। देखा कार के भीतर अक्षय मृत पड़ा था। दाईं कनपटी पर गोली लगी थी। पास में कट्टा पड़ा था। दोनों उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने मंडावर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला लड़की से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक झालावाड़ गवर्नमेंट कॉलेज क्षेत्र में रहने वाला अक्षय (23) पुत्र दीपक पाठक के खिलाफ बुधवार दिन में महिला थाने में एक युवती ने छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कराया था। इससे अक्षय तनाव में था। वह देर शाम घर से कार लेकर निकला। रात को तीनधार से उसने दोस्त रवि को फोन कर खुदकुशी की बात कही। दोस्त ने उसे समझाया, लेकिन इससे पहले फोन काट दिया। सिर्फ इतना बताया कि वह खुदकुशी कहां कर रहा है। रवि और अक्षय का भाई मनु मौके पर पहुंचे तो अक्षय कार में मृत पड़ा था।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai