तीन साल पुरानी सगाई टूटी तो युवती संग मां-बाप ने भी खाया जहर, तीनों की मौत

तीन साल पुरानी सगाई टूटी तो युवती संग मां-बाप ने भी खाया जहर, तीनों की मौत

तीन साल पुरानी सगाई टूटी तो युवती संग मां-बाप ने भी खाया जहर, तीनों की मौत

तीन साल पहले हुई सगाई को जब लड़के वालों ने तोड़ दिया तो लड़की का परिवार इतने सदमे आ गया कि मंगलवार को माता-पिता और बेटी ने जहर खा लिया। एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
अच्छी जॉब लगी तो लड़के ने कर दिया मना....

लड़की के दादा ने बताया कि उनकी 21 साल की दीक्षा की सगाई 2012 में जयपुर के मालवीय नगर निवासी कमल से हो गई थी। तब लड़का इंजीनियरिंग कर रहा था। दोनों परिवार के बीच अच्छे संबंध थे। अब लड़के की चेन्नई में अच्छी जॉब लग गई है। ऐसे में वो पिछले कुछ दिनों से शादी के लिए ना-नुकर कर रहा था और वह दीक्षा को अपने लायक नहीं समझ रहा था। इसके बाद लड़के के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि उनका बेटा शादी के लिए मना कर रहा है। इसी के बाद से दीक्षा और उसके माता-पिता डिप्रेशन में थे। तीनों ने मंगलवार को जहर खा लिया।
स्पॉट पर मिली सल्फॉस की गोलियां

इनसे सल्फॉस के पैकेट मिले, जो परिजनों ने डॉक्टरों को भी बताए। इनमें दो गोलियां भी थीं। घटना की सूचना पर बोरखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन इनके घर पहुंचे और छानबीन की, जबकि एएसआई परमानंद ने अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। परमानंद ने बताया कि हेमंत के पिता सुंदरलाल ने जयपुर के कमल पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
डीएसपी (चतुर्थ) सिद्धांत शर्मा ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे एमबीएस अस्पताल से सूचना मिली कि बोरखेड़ा की आदित्य आवास में किराए के मकान में रहने वाले 48 वर्षीय हेमंत, 45 वर्षीय उसकी पत्नी रजनी और दीक्षा ने जहर खा लिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि तीनों बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। शाम को ही उपचार के दौरान हेमंत की मौत हो गई और उसके कुछ देर बाद दीक्षा की भी सांसें थम गईं। रजनी का इलाज चलता रहा, लेकिन देर रात उनकी भी मौत हो गई।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh