कोटा यूनिवर्सिटी में एक ही हॉल में फिजिकल एजुकेशन की क्लास से लेकर जिम तक चल रहा है। डिपार्टमेंट का कामकाल भी यहीं होता है। सोमवार को एग्जाम भी इसी हॉल में हो गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि क्लासरूम की कमी है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनने पर जिम वहां शिफ्ट किया जाएगा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को पूरा होने में अभी भी कम से कम 6 माह का समय लग जाएगा।
वीसी प्रो. मधुसूदन शर्मा ने माना कि जगह की कमी के कारण कई लैब में क्लासेज चलती हैं। इसी प्रकार यहां भी हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए यूनिवर्सिटी 5 बजे के बाद खाली होने वाले कमरों का भी उपयोग करने पर विचार कर रही है।
सोमवार को हुए दो विषयों के एग्जाम: फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में सोमवार को दो विषयों के इंटरनल एग्जाम हुए। हालत ये थी कि एग्जाम हॉल में पर्याप्त रोशनी तक नहीं थी और डिपार्टमेंट के काम के कारण भी स्टूडेंट्स परेशान थे। इसके नंबर फाइनल रिजल्ट में जुड़ते हैं।
विभागीय काम भी यहीं होता है: पहले फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट डाइट भवन में चलता था। कुछ माह पहले उसको यूनिवर्सिटी कैंपस में शिफ्ट कर दिया गया। यहां आने के बाद डिपार्टमेंट को एक हॉल दिया। हॉल में ही विभागीय कामकाज भी होता है।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai