आस्था बनीं बेटी बचाओ अभियान के तहत कोटा की ब्रांड एंबेसेडर

आस्था बनीं बेटी बचाओ अभियान के तहत कोटा की ब्रांड एंबेसेडर

आस्था बनीं बेटी बचाओ अभियान के तहत कोटा की ब्रांड एंबेसेडर

कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम व बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ अभियान के तहत चिकित्सा विभाग ने सिविल लाइन कोटा की 18 वर्षीय गायिका आस्था सक्सेना को जिले का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया है। सीएमएचओ डाॅ . आरएन यादव ने सोमवार शाम अपने कार्यालय में आस्था को ब्रांड एंबेसेडर नियुक्ति का पत्र सौंपा व उन्हें बधाई दी।
आस्था अभी रामपुरा स्थित महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं में पढ़ रही हैं। आस्था ने 2011 में भारत सरकार से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2012 में राजस्थान सरकार से राज्य स्तरीय पुरस्कार, 2013 में प्रतिष्ठित राजस्थान संगीत नाटक अकादमी प्रतिभा पुरस्कार प्राप्त कर कोटा जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्हें वर्ष 2011 में भारत सरकार एवं आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से हुए राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिला।
वर्ष 2013 आकाशवाणी नई दिल्ली में रूस व जापान के प्रतिभावान संगीतकार बच्चों के साथ प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। आस्था बेटी बचाओ, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय आपदा, कैदी सुधार में भी सक्रिय रही हैं। सीएमएचओ ने बताया कि अब जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर भी बेटी बचाओ के ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किए जाएंगे।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh