रंग-बिरंगी लाइटों के बीच बजती डीजे की धुनें, नाचते-कूदते मदमस्त युवा और हर गाने के बाद वन्स मोर-वन्स मोर की आवाजें। रविवार रात रैपर बादशाह उर्फ आदित्य ने मोदी कॉलेज के स्टेज से गाने सुनाए तो युवाओं के कदम थिरकने पर मजबूर हो गए।
लंबे इंतजार के बाद बादशाह ने जैसे ही मंच पर एंट्री की तो माहौल में मस्ती छा गई। ब्रदर्स टुगेदर के बैनर पर हुए लाइव शो में जिसको जहां जगह मिली वहीं पर थिरकने लगा। बादशाह ने आते ही बोला - देखाे, कोटा मैं आ गया... आज मैं यहां स्टेज परफारमेंस देने नहीं पार्टी करने आया हूं।
इसके बाद तो “अभी तो पार्टी शुरू हुई है... ले ले ले सेल्फी सेल्फी ले ले रे... सटरडे, सटरडे... जिसको डांस नहीं करना वो जाके अपनी भैंस चराएं... डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे...’ एक के बाद एक गानों ने पार्टी में आग लगा दी।
देखते ही देखते माहौल रॉकिंग हा़े गया और कब समय निकला पता ही नहीं चला। इसके पहले आकांक्षा पोपली, अंकिता व कोटा के रिवेल्यूशन बैंक ने माहौल में रंग जमा दिया। इस मौके पर आयोजक तरुमीत सिंह बेदी, डॉ. विनय गुलाटी, सुशील मोदी सहित अन्य ने पूरी टीम का स्वागत किया।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai