कोटा संभागमें दाल व्यापारियों के ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। हिंडौन और करौली में कार्रवाई देर रात तक चलने की से अब सर्वे का खुलासा शुक्रवार को ही होगा। आयकर विभाग दिल्ली ने कोटा टीम के साथ दाल ब्रोकर्स के कोटा समेत संभाग के 21 ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की। इंडस्ट्रियल एरिया में दो बड़े व्यापारियों और तलवंडी स्थित दाल ब्रोकर्स के ब्रांच कार्यालय पर सर्वे की कार्रवाई की गई। यह ब्रोकर चना, मूंग, उड़द एवं तुवर दालों का सट्टा कारोबार करते हैं। प्रधान आयकर आयुक्त प्रेमप्रकाश ने बताया कि बारां, बूंदी, एवं कोटा में सर्वे पूरा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि दाल ब्रोकर्स के दाल एवं दलहन के स्टॉक का वेरीफिकेशन किया गया। जब्त दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि कितना स्टॉक अघोषित है। उसके आधार पर ही टैक्स एवं पेनल्टी बनेगी। ज्ञातव्य है कि बड़े ब्रोकर्स हाउस और दाल ब्रोकर्स नए साल में चना, मूंग दाल के दाम भी इसी तरह बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय को मिली जानकारी के बाद इन देश भर में छापों को हरी झंडी दी गई थी। आयकर विभाग की टीम ने इंदौर, मुंबई और दिल्ली में दाल ब्रोकर्स और कमोडिटी एक्सचेंज चलाने वालों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai