कोटा की बेटी शिवांगी सेठी ने सीबीएसई के नेशनल इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स कॉम्पटिशन में 101 डिग्री बुखार में भी चार किलो का गोला 11 मीटर तक फेंककर कांस्य पदक हासिल किया। शिवांगी इससे पहले झालावाड़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत चुकी हैं।
प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर तक एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर में आयोजित हुई थी। स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी ने 12 मीटर तक गोला फेंका था। दरअसल, कोटा से रायपुर के सफर के दौरान शिवांगी की तबीयत खराब हो गई थी। उनको तेज बुखार और जुकाम की शिकायत थी। दवाइयां लेने पर डोपिंग टेस्ट में वे पॉजीटिव पाईं जातीं। इसी कारण उन्होंने दवाइयां से परहेज रखा और इच्छाशक्ति के सहारे ही मैदान पर पहुंच गईं।
प्रतियोगिता के बाद ली दवाई
शिवांगी के पिता रोहित सेठी ने बताया कि इवेंट खत्म होने के बाद उसने दवाई ली। सीबीएसई की प्रतियोगिताओं में भी अब डोप टेस्ट होने लगा है। पॉजीटिव पाए जाने पर खिलाड़ी पर कुछ साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक लग सकता है।
अब केरल में करेगी प्रतिनिधित्व
शिवांगी 29 जनवरी से 2 फरवरी तक केरल में स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वे जल्द इसकी तैयारियां में जुटेंगी। इससे पहले ओपन नेशनल में उनकी चौथी पोजीशन आई थी।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai