सांसद ओम बिरला ने मंगलवार को स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और कंसल्टेंट कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें बिरला ने कहा कि केवल केंद्र सरकार को प्रस्ताव भिजवाने से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं हुई है। हम जो भी कार्य करें उसमें स्मार्ट सिटी की झलक नजर आए, इसका संदेश आगे तक भी पहुंचे।
बैठक में नगर निगम उपायुक्त राजेन्द्र चारण ने स्मार्ट सिटी के योजना के बारे में बताया। बिरला ने कहा कि कोटा की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में है, लिहाजा यहां एजुकेशन विलेज की स्थापना के नजरिए से नए प्रोजेक्ट तैयार करें।
शिक्षा से जुड़े बड़े संस्थानों और घरानों को कोटा आमंत्रित करने के प्रस्ताव तैयार करें। देश में स्किल डवलपमेंट पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस एजुकेशन विलेज में हम ऐसे संस्थान की स्थापना के प्रयास करें जो हमारे युवाओं का स्किल डवलपमेंट कर उन्हें रोजगार से
जोड़ सकें।
स्टार्ट अप्स के लिए करें प्रावधान : बिरला ने कहा कि देश को डिजिटल इंडिया की ओर ले जाने में स्टार्ट अप्स का महत्वपूर्ण रोल है। 16 जनवरी को केंद्र सरकार स्टार्ट अप्स के लिए नीति की घोषणा करने वाली है। हमें अभी से ही इसकी तैयारी करनी चाहिए।
पार्कों में लगाएं फिजियोथैरेपी मशीनें
सांसद ने कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत शहर को क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने पर विशेष जोर दें। पार्कों को विकसित कर उनमें बुजुर्गों के लिए फिजियोथैरेपी से जुड़ी ऐसी मशीनें लगाएं जो, उनको स्वस्थ रखने में सहयोग करें। इसके लिए सांसद व विधायक कोष से राशि भी उपलब्ध करवाएंगे।
सड़क किनारे सोने वाले लोगों के लिए मोबाइल रैन बसेरे तैयार किए जा सकते हैं। सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए व आधुनिक संसाधन खरीदने के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाएं। भविष्य के हिसाब से करीब 30 साल की आवश्यकताओं को देखते हुए बेहतर ट्रांसपोर्ट प्लान तैयार किया जाए।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai