यहां के सब्जी विक्रेता, नमकीन भंडार व किनारा व्यापारी ग्राहकों को सामान कपड़े के कैरीबैग में दे रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि कुछ दिन पहले वह लोग भी पॉलीथिन में ग्राहकों सामान देते थे। अब पॉलीथिन रखना बंद कर दिया। ग्राहकों को वह इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक किनारा व्यापारी ने अपनी दुकान के शटर पर पंपलेट भी चस्पा कर रखा है।
10 मिनट में खाली भूखंड से साफ कर दी पॉलीथिन
रोटेदा रोड पर पार्षदों के साथ लोग पहुंचे तो, वहां एक खाली भूखंड मिला। जिसमें हर तरफ पॉलीथिन बिखरी पड़ी थी। जैसे ही पॉलीथिन नजर आई तो लोगों ने उसे उठाना शुरू कर दिया । 10 मिनट के समय में पूरी पॉलीथिन को साफ कर दिया गया।
वहीं आसपास रहने वाले लोगों से पार्षदों ने हाथ जोड़कर पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए कहा। साथ में चल रहे सेक्टर प्रभारी ने जो खाली भूखंड मिले। उनके मालिकों नोटिस जारी करने की बात कही।
सैनी समाज ने भरवाए संकल्प पत्र, क्षत्राणी गौरव समारोह में लिया संकल्प
दशहरा मैदान में माली (सैनी) समाज का राष्ट्रीय युवा अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम सहयोगी रहे प्रतीक सैनी ने बताया कि समाजबंधुओं से इस दौरान पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए मंच से प्रेरित किया गया। इधर, राजपूत करणी सेना का क्षत्राणी गौरव समारोह में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
न्यूज पेपर सब एजेंट ने ली शपथ
नगर संरक्षक ऋषि अटवाल की अध्यक्षता में चार ब्लाक की न्यूज पेपर सब एजेंट की बैठक रखी गई। बैठक में कोटा को पॉलीथिन फ्री करने का संदेश दिया गया। बैठक में अध्यक्ष दिनेश रावत, सुरेश यादव, राजकुमार, चौथमल, आरिफ, शंकर लाल, वीरेंद्र, सुधीर, अमृत बंगाली व चंचल मौजूद थे।
पॉलीथिन फ्री होगा शाक्यवाल समाज का सम्मेलन
9 मई अक्षय तृतीया पर शाक्यवाल कोली समाज महापंचायत समिति विवाह सम्मेलन का आयोजन करेगी। यह निर्णय रविवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सम्मेलन में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
पार्षदों के साथ लोगों ने एकत्रित की पॉलीथिन
कोटा पॉलीथिन फ्री बने भास्कर मुहिम रविवार को लगातार जारी रही। इसके तहत नगर निगम सेक्टर कार्यालय एक पर वार्ड 10 से पार्षद दीनदयाल चौबदार, 11 से युधिष्ठिर चानसी , 35 से चिमनलाल बैरवा व 37 से स्नेहलता ने वार्डवासियों के साथ पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने व दूसरे लोगों को भी पॉलीथिन का उपयोग करने से रोकने का संकल्प लिया।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai