कोटा रेलवे भी ट्विटर पर मिल रही शिकायतों का तुरंत समाधान कर रहा है। कोटा को बीते एक महीने में ट्वीट के जरिए 6 शिकायतें व सूचनाएं मिलीं। जिस पर डीआरएम सीमा कुमार के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई की गई। सीनियर डीसीएम वाईके चौधरी का कहना है कि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है।
रेलवे को मिल रहीं ऐसी शिकायतें
- एक यात्री ने शिकायत की कि निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में आवाज आ रही है। इस पर ट्रेन को गंगापुरसिटी स्टेशन पर कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों से चैक करवाकर ठीक करवाया गया।
- कोटा-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन के यात्री ने ट्वीट किया कि कोच में सफाई नहीं है, टाॅयलेट गंदे हैं। पानी तक भरा नहीं है। सूचना तुरंत वाणिज्य विभाग के अधिकारी को भेजी गई। रास्ते में ही ट्रेन के कोच की सफाई करवाई गई।
-रेल मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट पर सूचना के बाद असहाय बुजुर्ग को कोटा रेलवे स्टेशन पर व्हील चेयर उपलब्ध करवाई गई।
-एक यात्री ने कोटा-पटना ट्रेन के कोच में गंदगी की शिकायत की। जिस पर ट्रेन के गंदे कोच साफ करवाए गए।
-यात्री ने ट्वीट किया कि कोटा-निजामुद्दीन ट्रेन के स्लीपर कोच की खिड़की बंद नहीं होने से सर्दी लग रही है। कोटा रेलवे ने खिड़की का लॉक ठीक करवाया।
- जयपुर-रतलाम ट्रेन के एसी कोच से यात्री ने ट्वीट किया कि डेली अप-डाउनर्स बर्थ पर बैठ गए हैं, जिससे नींद में खलल हो रहा है। उस समय ट्रेन कोटा में खड़ी थी। तुरंत टिकट चैकिंग स्टाफ भेजकर डेली अप डाउनर्स को नीचे उतरवाया।
संबंधित क्षेत्र के डीआरएम को मिलती है सूचना
यात्री जब भी रेल मंत्रालय या रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत करता है तो कंट्रोल रूम वहां से संबंधित डीआरएम को फॉरवर्ड करता है। डीआरएम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करते हैं।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai