लंबे सफर पर जा रहे हैं तो अब पहले ही जान सकेंगे कि आप किन-किन टोल नाकों से गुजरेंगे, कहां कितना टोल चुुुकाना होगा, कितना पेट्रोल-डीजल खर्च होगा और अापके रूट पर कहां फ्यूल भरवाना उचित रहेगा, ताकि सस्ता पड़े।
देशभर से इकट्ठी कर यह सारी जानकारी जयपुर के एक ट्रांसपोर्टर व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक वेब पोर्टल transportguru.in पर समेटी है। यानी केवल जयपुर या कोई खास जगह नहीं, बल्कि देशभर के छोटे से छोटे से कस्बों के सफर के लिए भी यह जानकारी इस वेबसाइट पर परोसी गई है।
वेबसाइट पर केवल अपनी लोकेशन व डेस्टिनेशन डालना है, वाहन का प्रकार सलेक्टर करना है, जिससे टोल की गणना की जा सके। फ्यूल के रूप में होने वाले खर्च की हिसाब जानना है तो अपने वाहन का माइलेज भी डाल दें। तुरंत आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर आपके सफर पर होने वाला खर्च देख सकेंगे।
मेप पर यह भी जान सकेंगे कि आपका रूट क्या रहेगा, उस रूट पर टोल नाके कहां-कहां पड़ेंगे और किन-किन टोल नाकों पर कितना टोल टैक्स चुकाना होगा। इस रूट पर आपको पेट्रोल व डीजल भरवाना कहां सस्ता पड़ेगा, कहां कितनी दर है, यह जानकारी भी वेबसाइट से लेकर आप प्लान कर सकेंगे। वेबसाइट पर एनएच व राज्य राजमार्ग सहित सभी तरह के टोल नाकों की जानकारी दी गई है। हालांकि ये जानकारी एनएचएआई की वेबसाइट पर भी है, लेकिन उस पर केवल राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल नाके ही डाले गए हैं।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai