कार के कांच तोड़कर ले भागे बैग, शहर में आठवीं वारदात

कार के कांच तोड़कर ले भागे बैग, शहर में आठवीं वारदात

कार के कांच तोड़कर ले भागे बैग, शहर में आठवीं वारदात

शहर में कारों के कांच तोड़कर बैग चुराने की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार दोपहर को दादाबाड़ी में कांच तोड़ने के बाद देर रात नयापुरा में भी बदमाश फिर उसी तरीके से कार का कांच तोड़कर बैग चुरा ले गए।
 
एक के बाद एक लगातार 8 वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि गुमानपुरा में 6 वारदातें होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस ने बताया कि उम्मेद क्लब के किसी समारोह में भाग लेने आए जयपुर स्थित जय जवान कॉलोनी निवासी विनायक शर्मा की कार गुरुवार को क्लब के बाहर खड़ी थी। वो शाम को कोटा आए और जब वो वापस कार तक पहुंचे तो कार का साइड वाला कांच टूटा था। अंदर रखा बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, चार्जर सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं रखी थीं। गुरुवार दोपहर में दादाबाड़ी मुख्य रोड पर एक चिकित्सालय के बाहर से एक कार का कांच तोड़कर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि 18 दिसंबर को गुमानपुरा, कैथूनीपोल और जवाहर नगर में बदमाशों ने ऐसे ही 6 कारों के कांच तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh