कोचिंग छात्र ने दी जान, दरवाजे के नीचे से सरका गया सुसाइड नोट

कोचिंग छात्र ने दी जान, दरवाजे के नीचे से सरका गया सुसाइड नोट

कोचिंग छात्र ने दी जान, दरवाजे के नीचे से सरका गया सुसाइड नोट

कुन्हाड़ी में गुरुवार को फिर एक कोचिंंग छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। तीन दिन में सुसाइड की यह दूसरी घटना है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को एमबीएस के पोस्टमार्टम रूम में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नागौर के मेड़ता रोड निवासी सुमेर राम पुत्र हरजी राम कुन्हाड़ी स्थित कमला उद्यान में किराए के कमरे में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को उसने कमरे में केबल के तार से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड का पता तब लगा जब टिफिन देने मेस का युवक उसके कमरे तक आया। कमरे के बाहर उसे एक पर्ची मिली, जिसमें लिखा था - मैं आत्महत्या कर रहा हूं, तुम्हारे पास वाले रूम में। इसे देख वो चौंक गया और मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची कुन्हाड़ी पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। पुलिस उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोपहर में पिता ने डलवाए थे बैंक में पैसे

पुलिस ने घटना की सूचना देने के लिए परिजनों को फोन किया। पूछताछ में जानकारी मिली की दोपहर में सुमेर ने परिजनों से बात करके उसके एकाउंट में रुपए डलवाने की बात कही थी। जिस पर परिजनों ने सुमेर के एकाउंट में रुपए भी डलवा दिए थे।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh