ज्योग्राफिकल सर्वे के लिए 12वीं क्लास के बच्चों को इटावा से पास ही स्थित आनासागर ले जा रही स्कूल बस गुरुवार सुबह पीपल्दा रोड पर पलट गई, जिसके बाद सभी 13 बच्चों को इटावा सीएचसी ले जाया गया। यहां से ज्यादा चोट वाले 6 बच्चों को कोटा रैफर किया गया। जिन्हें ले जा रही एंबुलेंस की भी रास्ते में उमेदपुरा गांव के पास बाइस से टक्कर के बाद पलट गई। हालांकि हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
पुलिस ने बताया कि माधव सीनियर सेकंडरी स्कूल इटावा के छात्र-छात्राओं को भौगोलिक भ्रमण के लिए आनासागर जाना था। पीपल्दा रोड पर नर्सरी के पास अचानक बस के स्टेयरिंग फेल हो गए, जिसके कारण बस असंतुलित होकर पलट गई। बस में सवार 13 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इटावा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल पर बात करता चल रहा था बाइक सवार
घायल बस चालक छीतर लाल गुर्जर के अलावा छात्र-छात्राओं प्रितिमा, महावीर, संजू, पिंकी, सुरेंद्र, रुपवंती की हालत सीरियस होने की वजह से उन्हें कोटा रैफर किया गया। 108 एंबुलेंस उन्हें लेकर कोटा जा रही थी, इसी दौरान सुल्तानपुर व बड़ौद के बीच उम्मेदपुरा गांव के पास बाइक सवार ने एंबुलेंस को सामने से टककर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मीणा उस समय फोन पर बातें करता हुआ आ रहा था। घायलों को राहगीरों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai