'इंफोसिस ने कहा था यहां ट्रेंड बच्चे नहीं मिलते, तय किया स्किल डेवलप कर बढ़ाएंगे निवेश'

'इंफोसिस ने कहा था यहां ट्रेंड बच्चे नहीं मिलते, तय किया स्किल डेवलप कर बढ़ाएंगे निवेश'

'इंफोसिस ने कहा था यहां ट्रेंड बच्चे नहीं मिलते, तय किया स्किल डेवलप कर बढ़ाएंगे निवेश'

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार ने रिसर्जेंट राजस्थान में कंपनियों से 3 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू हुए हैं। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को अच्छी सैलेरी वाले रोजगार उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री यहां आईटीआई में कैटर पिलर कंपनी द्वारा प्रथम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह को सं‍बोधित कर रही थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2003 में इंफोसिस को सेटअप तैयार करने के लिए बमुश्किल यहां बुलाया था। उनका कहना था कि यहां ट्रेंड बच्चे नहीं मिलते। उसी दिन से तय किया था कि यहां स्किल डवलप करेंगे। इसके बाद राज्य में कंपनीज को लाकर निवेश बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने यहां आईटीआई में स्टूडेंट्स को नसीहतें भी दीं। उन्होंने यहां संस्थाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी देखी और स्टॉलों पर जाकर स्किल डेवलपमेंट के कोर्स की जानकारी ली।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आईटीआई संस्थान में चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल्स लिमिटेड गढ़ेपान द्वारा कराए गए आईटीआई के जीर्णोद्धार की शिलापट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कैटर पिलर के 5 ट्रेनीज की टीम को स्टडी किट भी दिए।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh