कार रेसिंग करते हुए रोड पर जमकर लड़े युवक, गिरफ्तार

कार रेसिंग करते हुए रोड पर जमकर लड़े युवक, गिरफ्तार

कार रेसिंग करते हुए रोड पर जमकर लड़े युवक, गिरफ्तार

 झालावाड़ राेड पर बुधवार रात दो पक्षों में कार रेसिंग करते हुए झगड़ा हो गया। दोनों अपनी-अपनी कार से झगड़ते हुए ईएसआई अस्पताल के सामने से विज्ञान नगर फ्लाईओवर के आगे तक चले गए। आईएल कॉलोनी के गेट के सामने दोनों कार से उतरकर झगड़ने लगे तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जमकर मारपीट की, जिससे मुख्य रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। विज्ञान नगर सीआई रामनाथ सिंह ने बताया कि छात्र नेता अरमान मलिक अपने साथियों के साथ कार में झालावाड़ रोड की तरफ जा रहा था। जयप्रकाश मीणा भी अपने साथियों के साथ उधर से गुजर रहा था। ईएसआई अस्पताल के पास दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की कार को ओवरटेक करके आगे बढ़ने की कोशिश की।
दोनों पक्ष के युवक ओवरटेक करने की कोशिश में कार रेसिंग करते हुए विज्ञान नगर फ्लाईओवर पर चढ़ गए। जैसे ही फ्लाईओवर उतरे तो आईएल कॉलोनी के गेट के पास दोनों ग्रुप के युवकों ने एक-दूसरे को हाथ देकर आगे बढ़ने को उकसाया। जयप्रकाश मीणा के ग्रुप ने अरमान मलिक की कार के आगे कार लगाकर कार रोक दी और उतरकर झगड़ा करने को उतारू हो गए। जिसके बार अरमान ने मीणा वाले ग्रुप की कार की चाबी निकाल ली।
चौराहे पर चले लात-घूसे, लगा जाम
दोनों ग्रुपों के युवकों द्वारा कार रोकने के बाद वो एक-दूसरे से झगड़ पड़े। करीब 8 से ज्यादा युवकों में आपस में जमकर लात-घूसे चले। जिससे चौराहे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर विज्ञान नगर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस से भी युवक उलझ गए और धक्का-मुक्की कर दी। इसी बीच एएसपी अनंत कुमार, डीएसपी सिद्धांत शर्मा सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जयप्रकाश मीणा, प्रकाश मीणा, दिव्य प्रताप, फिरोज, अरमान मलिक व अन्य को शांतिभंग में गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh