शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या दूर करने के प्रयास तेज होनेे लगे हैं। भास्कर द्वारा सुझाए गए उपायों की तर्ज पर अब व्यापारी व नगर निगम इसके समाधान के लिए आगे आए हैं।
शहर के दो प्रमुख बाजारों में व्यापार संघ ने पार्किंग की जगह चिह्नित भी कर ली है। अब इसको फाइनल करने के लिए नगर निगम और व्यापार संघों के बीच मंगलवार को बैठक होगी। ये बैठक पहले सोमवार को ही होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक नहीं हो पाई।
गुमानपुरा सहित शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्टैंड नहीं होने के कारण व्यापारियों व आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी साल मई में भास्कर ने शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या को लेकर सिलसिलेवार खबरें छापी थीं। इसके समाधान के लिए बाकायदा जगह भी सुझाई थी। अब व्यापार महासंघ ने नगर निगम को प्रस्ताव दिया है कि यदि हर बाजार में व्यापार संघ को जमीन दे दी जाए तो वहां पार्किंग बन सकती है।
स्थानीय व्यापार संघ नगर निगम को किराया भी देगा और वहां गार्ड आदि की व्यवस्था का खर्च भी खुद उठाएगा। जनता को पार्किंग की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। नगर निगम को प्रस्ताव पसंद भी आ गया।
आज होगी मेयर के साथ बैठक
व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी के अनुसार गुमानपुरा व्यापार संघ ने बाजार में त्रिवेणी पार्क के पास की जमीन चिह्नित की है। इस पार्क के आगे एक पुराना प्याऊ बना है, जो लंबे समय से बंद पड़ा है। इस प्याऊ को तोड़कर वाहनों के लिए रास्ता बनाया जाएगा। साथ ही व्यापार संघ पास में एक वाटर कूलर भी लगवाएगा। इसी तरह कोटड़ी व गुमानपुरा बाजार के बीच के माणक भवन व्यापार संघ द्वारा मुख्य रोड पर एक खाली जमीन को चिह्नित किया है। इससे कोटड़ी बाजार व माणक भवन बाजार की पार्किंग की समस्या का समाधान हो जाएगा। इन दोनों जमीनों को किराए पर लेने के लिए मंगलवार को महापौर महेश विजय व उपमहापौर सुनीता व्यास के साथ व्यापारियों की बैठक होगी।
दो-तीन दिन में तैयार हो जाएगा छावनी पार्किंग स्टैंड
छावनी फ्लाईओवर के नीचे का जो स्थान अतिक्रमण मुक्त करवाया था वहां पर पार्किंग स्टैंड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वहां का फर्श सीमेंटेड किया जा रहा है। इसके बाद रेलिंग लगाई जाएगी। दो-तीन दिन में इस स्टैंड के शुरू होने की संभावना है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai