कुन्हाड़ी स्थित रिद्धिराज टावर के सामने एक भूखंड पर मालिकाना हक को लेकर सोमवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से बेसबॉल के बल्लों से जमकर मारपीट की।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इधर, पुलिस ने दोनों पक्षों के 5 युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। एएसआई बाबूलाल ने बताया कि रिद्धिराज टावर के सामने एक भूखंड (खसरा नंबर 291) है। भूखंड पर पूर्व प्रधान मानवेन्द्र सिंह और क्षेत्र के हेमचंद छीपा अपना-अपना हक जताते हैं। भूखंड पर छीपा परिवार ने थड़ी लगा रखी है। तीन दिन पहले नगर विकास न्यास ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थड़ी को हटा दिया।
इसके बाद सिंह की ओर से वहां पत्थर डालकर निर्माण शुरू करवा दिया गया। सोमवार को छीपा परिवार ने विरोध किया तो एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर बेसबॉल के बल्लों से हमला कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने पथराव किया। पुलिस ने मामला शांत करवाकर एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai