फायदा कमाने चला रेलवे, घाटे में चला गया, आधी से ज्यादा सीटें खाली

फायदा कमाने चला रेलवे, घाटे में चला गया, आधी से ज्यादा सीटें खाली

फायदा कमाने चला रेलवे, घाटे में चला गया, आधी से ज्यादा सीटें खाली

कोटा-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल तत्काल ट्रेन रेलवे व जनता के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। इस ट्रेन को बीते चार साल से हॉली-डे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा था। रेल मंत्रालय ने ज्यादा आय के लिए 26 नवंबर से इस ट्रेन को स्पेशल तत्काल श्रेणी में परिवर्तित कर दिया।
इसके साथ ही इसका किराया भी महंगा हो गया। इसके बाद से इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले कम हो गई है। अब कोटा रेल प्रशासन ने इसकी समीक्षा करके मुख्यालय को भेजा है।
रेल मंत्रालय ने 26 नवंबर से कोटा-निजामुद्दीन हॉली डे स्पेशल को सुपरफास्ट (तत्काल) स्पेशल ट्रेन बना दिया था। साथ ही किराया भी बढ़ गया, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं बढ़ा। ट्रेन में पेंट्रीकार तक की सुविधा नहीं है। सामान्य कोच की तरह दिखने वालों कोचों को ही सेकंड चेयरकार का रूप दे दिया। किराया भी ज्यादा है।
ट्रेन की पहले ये थी स्थिति
97% बर्थ भरी रहती थी कोटा से निजामुद्दीन जाने में।
80 % बर्थ भरी रहती थी निजामुद्दीन से कोटा आने में।
ट्रेन की अब की स्थिति
42% बर्थ ही भरती हैं कोटा से निजामुद्दीन जाने में।
19%बर्थ ही भरती हैं निजामुद्दीन से कोटा वापसी में।
12 कोच की ट्रेन: कोटा से निजामुद्दीन के बीच जो सुविधा ट्रेन चलाई जा रही है, उसमें दो एसी, पांच स्लीपर व पांच नॉन एसी स्लीपर कोच लगाए गए हैं। ट्रेन से सामान्य कोच हटा दिए गए हैं।
ये हो गया अब किराया: कोटा से निजामुद्दीन: थर्ड एसी का 1025 रुपए, सेकंड एसी का 1385, स्लीपर 385, टू टीयर सिटिंग 185 रुपए हो गया है।
पहले ये था किराया: कोटा से निजामुद्दीन: थर्ड एसी 765, सेकंड एसी 1070, स्लीपर 295, ट्रेन की समीक्षा कर जोन मुख्यालय को सूचना दी
समीक्षा कर मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट
कोटा निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की समीक्षा करके सूचना पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर को दी गई है। पहले ट्रेन में एसी में 95 से 97 प्रतिशत बर्थ भरी रहती अब केवल 60 प्रतिशत भरी रहती हैं, जबकि स्लीपर में पहले बर्थ फुल रहती थी, वेटिंग होती थी, अब गिनती के यात्री जाते हैं। -डॉ. आरएन मीणा, डीसीएम

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh