एमबीएस अस्पताल के सामने से हटाए गए अतिक्रमण, कार्रवाई का हुअा विरोध

एमबीएस अस्पताल के सामने से हटाए गए अतिक्रमण, कार्रवाई का हुअा विरोध

एमबीएस अस्पताल के सामने से हटाए गए अतिक्रमण, कार्रवाई का हुअा विरोध

 नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को एमबीएस अस्पताल के गेट के सामने लगे अतिक्रमणों को हटा दिया, लेकिन डाकघर की गली में एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा किए गए अतिक्रमण को विरोध के चलते नहीं हटाया जा सका। उसे विधायक के कहने पर समय दिया गया है।
निगम की टीम प्रभारी राकेश व्यास के नेतृत्व में एमबीएस अस्पताल पहुंची। टीम काे देखते ही ठेले लगाकर व्यापार करने वाले वहां से भाग छूटे, जिनकी दुकाने स्थायी थी, उनके टीन-टप्पर तोड़ दिए। इस बीच डाकखाने की गली में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत थी। इस पर जैसे ही दस्ता वहां पहुंचा, संचालक व उसके परिजन विरोध करने पहुंच गए। उन्होंने जमीन को अपनी बताया, लेकिन कागज नहीं दिखाए। विरोध करते हुए कहने लगे कि हमारे घर में तो शादी है, दूसरों के कहने पर इसे तोड़ने पहुंच गए। इसी दौरान कुछ अन्य लोगों ने भी विरोध शुरू कर दिया। दस्ते के प्रभारी व्यास ने उन्हें शादी करने तक की मोहलत देते हुए चेतावनी भी दी की वे अपने कागज दिखा दें नहीं तो इसे तोड़ दिया जाएगा।
विधायक गंुजल से कराई अधिकारी की बातचीत
इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने उनकी विधायक प्रहलाद गुंजल से वार्ता कराई। गुंजल ने भी उन्हें समय देने के लिए कहा। उन्होंने समय देते हुए स्टेशन इलाके में जहां नाला बन रहा है, वहां के व्यापारियों को भी अपने अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी की। व्यास ने बताया कि न तो मेडिकल स्टोर संचालक ने कागज दिखाए न ही अतिक्रमण हटाया। जबकि, उसकी काफी शिकायतें हैं।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh