थोक फल-सब्जी मंडी समिति के चेयरमैन ओम मालव ने कहा कि वह मंडी को एक आदर्श मंडी के रूप में देखना चाहते हैं। जो राज्य में ही नहीं बल्कि देश में उसकी अच्छी छवि के लिए जानी जाए। वे शुक्रवार को भीतरिया कुंड में आयोजित संचालक बोर्ड के सदस्यों के सम्मान में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मंडी की वर्तमान में छवि अच्छी नहीं है, वे इसे सुधारना चाहते हैं। उन्होंने मंडी की छवि सुधारने के लिए व्यापारियों एवं किसानों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि मंडी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक ही विकल्प है, कि मंडी को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।
पहले बोर्ड के चेयरमैन मालव, वाइस चेयरमैन भीमराज गुर्जर, संचालक अशोक अग्रवाल एवं शंकर बुधरानी समेत वहां मौजूद संचालकों का सम्मान किया गया। मंडी के पूर्व अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिलबाग कुमार, वरिष्ठ व्यापारी भीखाभाई को भी नवाजा।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai