लंबे इंतजार के बाद नयापुरा स्थित मुख्य डाकघर में एटीएम लग गया है। डाक विभाग अगले सप्ताह उच्चाधिकारियों से इसका विधिवत शुभारंभ करवाएगा। कोटा संभाग में डिपार्टमेंट का यह पहला एटीएम है। जिसमें डाकघर के खाताधारी राशि निकलवा सकेंगे। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। उच्चाधिकारियाें के निर्देशानुसार अगले सप्ताह यह आमजन के लिए शुरू करवा दिया जाएगा। शहर के चार लाख डाकघर के खाताधारी इस सुविधा से लाभान्वित होंगे। एक बार में 10 हजार और एक दिन में 25 हजार रुपए निकालने की सुविधा रहेगी।
50 रुपए में खुलता है बचत खाता, हाथोहाथ एटीएम
डाकघर में 50 रुपए में बचत खाता खोला जा रहा है। खाताधारक को हाथों हाथ एटीएम भी दिया जा रहा है। शहर में डाकघर के कुल चार लाख खाताधारी है। अभी 176 को एटीएम कार्ड जारी हो चुके हैं। इसमें एनुअल और ट्रांजेक्शन चार्ज भी नहीं लगेगा।
पेंशनर्स को मिलेगी राहत
डिपार्टमेंट का कहना है कि बचत खाताधारियों के अलावा पेंशनर्स को लंबी लाइन में भुगतान के लिए लगना नहीं पड़ेगा। एटीएम कार्ड से वो रुपए निकलवा सकेंगे। ब्लाइंड व्यक्ति के लिए भी इसमें राशि निकालने का ऑप्शन है। वो ईयरफोन लगाकर रुपए निकलवा सकेंगे। फंड ट्रांसफर की भी सुविधा है।
अगले सप्ताह से होगा चालू
एटीएम चालू करने की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले सप्ताह से इसका विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। न्यू ग्रेन धानमंडी में भी इसकी सुविधा जल्द ही खाताधारियों को मिलेगी। हाड़ौती में अभी तक का यह डाक विभाग का पहला एटीएम है। - पीडी रैगर, प्रवर अधीक्षक डाक विभाग

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai