सिर्फ ग्राहकों के लिए होगी रामपुरा की सेंट्रल पार्किंग, व्यापारियों के लिए बैन

सिर्फ ग्राहकों के लिए होगी रामपुरा की सेंट्रल पार्किंग, व्यापारियों के लिए बैन

सिर्फ ग्राहकों के लिए होगी रामपुरा की सेंट्रल पार्किंग, व्यापारियों के लिए बैन

 रामपुरा बाजार की सेंट्रल पार्किंग में अब वहां के व्यापारी अपने वाहन खड़े नहीं करेंगे। इन्होंने वाहन नहीं हटाए तो पुलिस से वाहन जब्त कराए जाएंगे। हालांकि बाजार में आने वाले ग्राहक सेंट्रल पार्किंग में वाहन खड़े कर पाएंगे। यदि ग्राहकों के वाहन भी ढाई घंटे से ज्यादा खड़े रहते हैं तो उन्हें 50 रुपए देने होंगे। नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
रामपुरा व्यापार समिति की बैठक में यह फैसला हुआ। समिति का कहना है कि इस व्यवस्था से रामपुरा क्षेत्र से बाहर के ग्राहकों को पार्किंग की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सेंट्रल पार्किंग के लिए चार पहिया वाहन का मासिक शुल्क 1000 रुपए और दुपहिया वाहन का 600 रुपए तय कर रखा है। लेकिन, रात में लोडिंग ऑटो, कार एवं कई तरह के वाहन अवैध रूप से खड़े हो जाते हैं। जो कई दिनों तक नहीं हटते।
हिंदू धर्मशाला की जगह पार्किंग का प्रस्ताव
व्यापारिक हितों को देखते हुए हिंदू धर्मशाला को तुड़वाकर नीचे पार्किंग व ऊपर रामपुरा व्यापार समिति के प्रत्येक सदस्य को 20 गुणा 20 की दुकानें बनाकर डीएलसी दर से कम दर पर स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आवंटित कराई जाए। बैठक में यह भी तय हुआ है कि फुटपाथ के आगे कोई अतिक्रमण न करे। व्यापारी सामान फैलाकर नहीं रखें। बाजार में नए महिला एवं पुरुष टॉयलेट बनाए जाएंगे। लिंक रोड से सरोवर टॉकीज रोड तक डिवाइडर बनाया जाएगा। एक हाईमास्ट लाइट लगेगी।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh