निगम की प्याऊ पर ही कर लिया था कब्जा, दस्ते ने मुक्त करवाया

निगम की प्याऊ पर ही कर लिया था कब्जा, दस्ते ने मुक्त करवाया

निगम की प्याऊ पर ही कर लिया था कब्जा, दस्ते ने मुक्त करवाया

 नगर निगम ने भीमगंजमंडी में अपनी एक प्याऊ को अतिक्रमण से मुक्त करवाया। इस पर मोबाइल शॉप मालिक ने कब्जा किया हुआ था। इसके अलावा निगम की टीम ने भीमगंजमंडी थाने के आसपास की फुटपाथ पर किए गए कब्जे हटाए। साथ ही दुबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। सोमवार को एसपी चौराहे से सफाई व अतिक्रमण का अभियान चलेगा। यहां अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई नहीं हो रही।
अतिक्रमियों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। अब उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। भीममंडी क्षेत्र में खजांची होटल की गली में निगम की प्याऊ पर पास की मोबाइल शॉप वाले ने कब्जा करके अपनी दुकान का सामान व कबाड़ा उसमें भर रखा था। उस पर ताला भी लगा रखा था। यहां पर पूर्व में किसी समाजसेवी की ओर से दिया गया वाटर कूलर खराब पड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर अतिक्रमण प्रभारी राकेश व्यास टीम के साथ रविवार को वहां पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमी से चाबी मांगी व उसका सामान बाहर निकालकर जेसीबी से तुड़वाया । साथ ही उसे दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। इसी प्रकार थाने के सामने पार्क के आसपास फुटपाथ पर लोगों द्वारा अतिक्रमण करके रखे सामान हटाए। यहां से राममंदिर तक के अतिक्रमण हटाकर उन्हें चेतावनी भी दी गई।
जेकेलाेन के सामने चेतावनी
निगम टीम ने एमबीएस व जेके लाेन महिला अस्पताल के सामने हो रहे अतिक्रमियों को स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। उनसे कहा गया है कि सोमवार काे कभी भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसी प्रकार फायरब्रिगेड ऑफिस के पास लगी नॉनवेज होटल संचालक को भी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। उसे स्पष्ट कर दिया कि वह सामान हटा ले अन्यथा सोमवार को उसे तोड़ दिया जाएगा। उसने एक दिन का समय मांगा है।
आज एसपी चौराहे से अभियान : अतिक्रमण प्रभारी राकेश व्यास ने बताया कि सोमवार को सफाई व अतिक्रमण अभियान एसपी ऑफिस चौराहे से शुरू किया जाएगा। यहां पर लंबे समय से अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई नहीं हो रही। वह जाम हो रहा है। अभियान में इस नाले की सफाई करने का भी प्रयास होगा। इस पर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा, ताकि नाले की सफाई हाे सके। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh