रामपुरा-सरोवर मार्ग को करेंगे और चौड़ा, बाधक मकान हटेंगे

रामपुरा-सरोवर मार्ग को करेंगे और चौड़ा, बाधक मकान हटेंगे

रामपुरा-सरोवर मार्ग को करेंगे और चौड़ा, बाधक मकान हटेंगे

सरोवर से रामपुरा बाजार को आने-जाने के लिए बनाए गए मार्ग को और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए यूआईटी ने योजना बनाना शुरू कर दिया है। इसमें बाधक बन रहे मकानों का अधिग्रहण किया जा रहा है। यूआईटी ट्रस्ट ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
ट्रस्ट में बताया गया कि जिस रोड को यूआईटी ने बनाया था, उसके लिए कुछ मकानों का अधिग्रहण किया था। इसमें से अधूरे रहे कुछ मकानों का अधिग्रहण शुरू हो गया था, लेकिन वह बीच में ही रुक गया।
अब यहां पर हरीश रेवतानी एवं शंकर रेवतानी का परिसर लेने के साथ ही छह अन्य के परिसर को अधिग्रहण करना होगा। तभी इस मार्ग को सीधी व बेहतर बनाया जाएगा। ट्रस्ट में बताया गया कि इन मकानों को अधिग्रहण करने पर मार्ग को और चौड़ा बनाने के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी की जा सकती है।
दुकानें बनने का है अंदेशा
यूआईटी को अंदेशा है कि यहां दोनों ओर अधूरे मकान होने से इन पर अतिक्रमण होने व दुकानें बनाने की संभावना है। इसे देखते हुए ही इनका अधिग्रहण किया जा रहा है। ताकि यहां कोई निर्माण न हो। दोनों अोर अधूरे मकानों को गिराकर उन्हें समतल किया जाएगा। सचिव डॉ. मोहनलाल यादव ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए इस मार्ग को चौड़ा किया जा सकता है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh