कोचिंग छात्र के साथ हॉस्टल संचालक ने की मारपीट

कोचिंग छात्र के साथ हॉस्टल संचालक ने की मारपीट

कोचिंग छात्र के साथ हॉस्टल संचालक ने की मारपीट

 महावीर नगर थर्ड स्थित एक मैस और हॉस्टल संचालक ने कोचिंग स्टूडेंट के साथ रविवार रात को मारपीट कर दी। स्टूडेंट को उसके दोस्तों ने छुड़ाया और महावीर नगर थाने पहुंचाया। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। हरियाणा के करनाल शहर का निवासी मनीष जाट यहां पर आईआईटी की कोचिंग ले रहा है। उसने महावीर नगर थर्ड स्थित एक हॉस्टल में कमरा ले रखा था। मनीष को कमरा पसंद नहीं आया तो उसने दूसरे हॉस्टल में कमरा ले लिया। मनीष का कहना हैं कि रविवार को जब वो कमरा खाली कर रहा था तभी हॉस्टल संचालक वहां आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उससे पैसे मांगे और खाली कागजों पर साइन करने को कहा। मना किया तो और मारपीट की। उसने दोस्तों को फोन किया तो फोन छीन लिया। कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद उसके दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने उसे छुड़ाया। दोस्त ही उसे लेकर रात को महावीर नगर थाने पहुंचे। महावीर नगर पुलिस के अनुसार पहले तो छात्र ने रिपोर्ट दी और फिर एफआईआर दर्ज करवाने से मना कर दिया। ये एफआईआर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर देंगे। देर रात तक छात्र थाने पर ही थे, एफआईआर करवाने के संबंध में कोई निर्णय नहीं ले पाए।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh