जिनकी दी हुई फाइंडिंग पर डॉक्टर रोगी का इलाज करते हैं, उन लैब टेक्नीशियंस (एलटी) को अपने से कम शैक्षणिक योग्यता वालों से भी कम वेतन मिल रहा है। छठे वेतन आयोग में हुई इस वेतन विसंगति को लेकर इन दिनों पूरे प्रदेश के एलटी गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इन्होंने 72 घंटे लगातार काम करने का निर्णय किया है। इस आंदोलन का बुधवार को दूसरा दिन था। कोटा में दूसरे दिन भी सभी लैब टेक्नीशियन सुबह से रात तक प्रयोगशालाओं में काम करते रहे। सुबह-शाम दोनों समय टिफिन मंगवाया और लैब पर ही खाना खाया। शहर के एमबीएस, न्यू मेडिकल कॉलेज, जेकेलोन व अन्य शहरी अस्पतालों के एलटी इस आंदोलन में शामिल है। यह आंदोलन 11 दिसंबर सुबह 9 बजे समाप्त होगा।
क्या है वेतन विसंगति?
लैब टेक्नीशियंस के प्रवक्ता हर्षकांत शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मेल नर्स ग्रेड द्वितीय की ग्रेड पे 4200 है। उनकी शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में 12वीं व डिप्लोमा होती है। इसी तरह फार्मासिस्ट की ग्रेड पे 3600 है और शैक्षणिक योग्यता 12वीं विज्ञान व डिप्लोमा है। पशुपालन विभाग के लैब टेक्नीशियन एलएसए से पदोन्नत होते हैं, उनकी ग्रेड पे 3600 है। लेकिन 12वीं विज्ञान व डिप्लोमाधारी चिकित्सा विभाग के लैब टेक्नीशियन की ग्रेड पे 2800 है। यह विसंगति छठे वेतन आयोग में रही। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी, 2015 को जारी श्रम विभाग की अधिसूचना में लैब टेक्नीशियन को हाईली स्किल्ड (उच्च कुशल) माना गया है, जबकि मेल/फीमेल नर्स को सिर्फ कुशल श्रेणी में रखा गया है। संभाग प्रभारी शिव गौतम ने बताया कि हमारी मांग 4200 ग्रेड पे की है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai