राजस्थान के कोटा शहर के डॉ. आशुतोष खंडेलवाल और जर्मनी की डॉ. मैरी बर्गर ने रविवार को भारतीय रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। मैरी बर्गर ने भारतीय शादियों को समझने के लिए गूगल और इंडियन वैडिंग वेबसाइट्स का सहारा लिया, फिर 30 दिन तक भारतीय संस्कृति में ढलने की ट्रेनिंग भी ली। मेहंदी, तिलक, लेडीज संगीत, गाेद, रिंग सैरेमनी जैसी सारी रस्मों को निभाने के लिए मैरी अपने परिजनों व 40 से ज्यादा फॉरेनर्स के साथ 4 दिन से कोटा में है।
दिल्ली में मिले दिल: कोटा के रहने वाले आशुतोष जब एम्स में न्यूरो सर्जन थे, तब उनकी मुलाकात डॉ. मैरी से हुई। जब दोनों ने शादी का प्रस्ताव रखा तो एकाएक दोनों के घर वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन बाद में मान गए।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai