सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध रेलकर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध रेलकर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध रेलकर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन द्वारा आॅल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया।

जस्टिस माथुर की अध्यक्षता में गठित सातवें वेतन आयोग ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये जो रिपोर्ट प्रस्तुत की, उसको लेकर रेलकर्मियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियाें द्वारा अपनी बात रखने पर आॅल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्रा ने आपातकालीन मीटिंग बुलाकर शुक्रवार को रिपोर्ट के विरोध में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस पर कोटा मंडल में डीआरएम कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए सभा का आयोजन किया गया। यहां यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने कहा कि आयोग ने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए के स्थान पर 18 हजार की सिफारिश की है। वेतन आयोग द्वारा नई पेंशन स्कीम पर भी चुप्पी साध ली गई है, जिससे रेल कर्मचारियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। सभा को सहायक महामंत्री एसकेभार्गव, कोषाध्यक्ष इरशाद खान, बैकुंठ नारायण शर्मा, राकेश मित्तल, नरेश मालव, संजय शिवा ने भी संबोधित किया। संचालन टीआरडी शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष दानिश खान ने किया।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh