डीसीएम, इंद्रा गांधीनगर, प्रेमनगर, गोविंदनगर इलाकों में पिछले कई महीनों से राशन कार्ड पर राशन सामग्री नहीं मिल रही। वृद्धावस्था, विधवा, निशक्त व जरूरतमंदों की समय पर पेंशन स्वीकृत नहीं हो रही।
इन मांगों को लेकर बुधवार को संबंधित क्षेत्रों की महिलाओं को साथ लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने इन सारी मांगों के जल्द समाधान की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त राजेश डागा को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विनोद बुर्ट ने बताया कि निगम के सेक्टर 14 के सभी वार्डों में पिछले साल से पात्र गरीब तबके के लोगों को एपीएल राशन कार्ड पर राशन नहीं मिल रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर समय पर मांगे नहीं मानी गई तो निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनिल वर्मा, हकीम खान, डॉ. पीसी वर्मा, संतोष सरसिया, चंद्रकला, राममूर्ति, रामघणी, सुनीता आदि महिलाएं भी मौजूद रही।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai