अपने मंगेतर का जन्मदिन मनाने आई बड़ौदा की युवती को उसी के मंगेतर ने गुरुवार रात को चाकुओं से गोदकर मार डाला। बाद में उसको पेट्रोल डालकर जला दिया और खुद ही पुलिस के पास पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआई हर्षराजसिंह खरेडा ने बताया कि शहर के स्टेशन चौराहा के पास रहने वाले गौरव शाह पुत्र कमलेश शाह की सगाई बड़ौदा निवासी जालपा शाह (18) के साथ हुई थी। गौरव का शुक्रवार को जन्मदिन है। इसके लिए जालपा गुरुवार शाम को ही ट्रेन से यहां आई थी।
इसी बीच स्टेशन पर भी उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गौरव उसे
अपने घर ले गया। वहां से रात को वह उसे बाइक पर बैठाकर उंडवा रोड से जुडे खैराबाद बायपास पर गया। इसी बीच गौरव ने उसे पत्थर की दीवार के पीछे ले जा कर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। चाकुओं से गोदने से भी उसे शांति नहीं मिली और उसने जालपा की चुन्नी बाइक के पेट्रोल में कर आग लगा दी। इसके बाद रात को करीब नौ बजे खून से सना हुआ गौरव खुद की बाइक से पुलिस को सूचना देने थाने जा रहा था।
स्टेशन चौराहा पर उसे सीआई खरेडा मिले तो उसने जालपा की हत्या कबूल करते हुए पूरा घटनाक्रम उन्हें बता दिया। इस पर पुलिस गौरव को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जब तक जालपा पूरी तरह जल चुकी थी। सीआई खरेडा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के परिजनों को बड़ौदा सूचना दे दी है। उनके आने पर शुक्रवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai