कस्बे में 16 जनवरी को जवाबदेही यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी राजेंद्रसिंह ने एक सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी की शाम करीब 5 बजे अकलेरा के तीन बत्ती चौराहे पर सूचना एवं रोजगार अधिकार अभियान संस्था के कार्यकर्ता जवाबदेही यात्रा निकाल रहे थे। उस समय 30-35 लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर लाठी व पत्थरों से हमला कर दिया था। इस घटना में तीन महिला समेत 12 लोग जख्मी हो गए थे।
हमले में विधायक कंवरलाल मीणा का नाम भी सामने आया था। इसकी सीबीसीआईडी जांच चल रही है। समाज सेवी अरुणा राय और यात्रा संयोजक निखिल डे ने पुलिस के लापरवाही बरतने की बात भी कही थी। इस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए थे।
एएसपी विजय स्वर्णकार ने प्रकरण की जांच की, जिसमें सब इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह, चौकी इंचार्ज हेड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल महेश, विक्रम और ट्रैफिक पुलिस के हेडकांस्टेबल नंदकिशोर, कांस्टेबल घनश्याम, मुरारी व महेंद्र की लापरवाही सामने आई। इस पर एसपी ने उन सभी को लाइन भेज दिया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai