जवाहर नगर तिराहे पर बनेगा 800 मीटर लंबा फ्लाइओवर, मिलेगी जाम से मुक्ति

जवाहर नगर तिराहे पर बनेगा 800 मीटर लंबा फ्लाइओवर, मिलेगी जाम से मुक्ति

जवाहर नगर तिराहे पर बनेगा 800 मीटर लंबा फ्लाइओवर, मिलेगी जाम से मुक्ति

 सीएडी चौराहे से केशवपुरा चौराहे के बीच बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए जवाहर नगर तिराहे पर 800 मीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जाएगा। 4 लेन का ये फ्लाइओवर दानबाड़ी से शुरू होकर बाला कुंड माताजी मंदिर के पास उतरेगा। इससे डिस्ट्रिक्ट सेंटर तिराहा, जवाहर नगर तिराहा, बाला कुंड तिराहे पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकेगी। सांसद ओम बिरला व विधायक संदीप शर्मा ने बुधवार को मौका देखने के बाद यूआईटी के अधिकारियों को इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस मार्ग पर दिन में कई बार जवाहर नगर तिराहे व ब्लड बैंक तिराहा सहित कई जगहों पर जाम लगता है। सीएडी चौराहे से महावीर नगर, तलवंडी, सुभाष कॉॅलोनी, बसंत विहार की तरफ जाने वाले वाहन चालक काफी परेशान होते हैं। खासतौर पर सुबह-शाम तथा दोपहर में कोचिंग छूटने के समय तो वहां से निकलने में वाहन चालकों को खासी परेशानी होती है। बुधवार को सांसद ओम बिरला व विधायक संदीप शर्मा ने यूआईटी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा यातायात सुगम करने की संभावनाएं देखीं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन लोकेश विजयवर्गीय व यूआईटी के एक्सईएन महेश गोयल ने क्षेत्र का नक्शा देखा और बताया कि फ्लाइओवर दानबाड़ी से बाला कुंड के माताजी मंदिर तक ले जाया जाए तो बीच के जाम लगने वाले तिराहे कवर हो सकते हैं।

केशवपुरा चौराहे से तलवंडी चौराहे के लिए भी देख रहे संभावना
सांसद ने अधिकारियों को कहा कि केशवपुरा चौराहे पर भी यातायात का दबाव काफी रहता है, इस फ्लाइओवर को केशवपुरा चौराहे के पार उतारा जाए तो ज्यादा लाभप्रद हो सकता है। इस पर अधिकारियों का कहना था कि इसे आगे तक ले जाने में जमीन अधिग्रहीत करनी पड़ेगी। इससे बेहतर होगा कि इस फ्लाइओवर के बाद एक छोटा फ्लाईओवर केशवपुरा चौराहे से आगे तक बनाया जाए या फिर तीन बत्ती चौराहे की तरफ से तलवंडी चौराहे की तरफ फ्लाइओवर बनाया जाए। तीन बत्ती से तलवंडी रोड पर फ्लाइओवर का फायदा हैंगिंग ब्रिज शुरू होने के बाद मिलेगा। इसके बाद इस रोड पर यातायात का दबाव काफी बढ़ेगा। सांसद ने इस चौराहे पर दोनों तरफ के फ्लाइओवर की संभावना की तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh