जीएमए प्लाजा में तीन व्यापारियों पर छापा, 750 किलो पॉलीथिन पकड़ी

जीएमए प्लाजा में तीन व्यापारियों पर छापा, 750 किलो पॉलीथिन पकड़ी

जीएमए प्लाजा में तीन व्यापारियों पर छापा, 750 किलो पॉलीथिन पकड़ी



अब प्रशासन बाहर से आने वाले वाहनों की निगरानी कर रहा है। इसमें ट्रकों के अलावा, रेल व बसें भी शामिल हैं। शुक्रवार को उपायुक्त राजेन्द्र सिंह चारण व राजेश डागा के निर्देशन में राकेश व्यास की टीम ने पहले तो रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेनों को चैक किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्टरों का माल भी जांचा। इसके बाद सूचना मिलने पर जीएमए प्लाजा में छापा मारा।
उन्हें पहले यहां तीन ही व्यापारियों के यहां पॉलीथिन बिकने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि यहां छह व्यापारी यह काम कर रहे हैं। टीम ने रघुवंश ट्रेडर्स, बीपी ट्रेडर्स तथा वीएस ट्रेडर्स पर कार्रवाई की। यहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित व गैर प्रतिबंधित पॉलीथिन की थैलियां मिलीं। प्रतिबंधित थैलियों को बोरे में भरकर सीज किया गया। जिस समय यह कार्रवाई चल रही थी, बाकी तीन व्यापारियों को इसकी भनक लग गई। वे दुकानों के शटर गिराकर वहां से भाग गए।

शपथपत्र भरवाया- आगे से नहीं बेचेंगे पॉलीथिन
 

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh