अतिक्रमण : भू-माफिया ने शैक्षणिक योजना की 64 बीघा जमीन पर काट दी प्लानिंग

अतिक्रमण : भू-माफिया ने शैक्षणिक योजना की 64 बीघा जमीन पर काट दी प्लानिंग

अतिक्रमण : भू-माफिया ने शैक्षणिक योजना की 64 बीघा जमीन पर काट दी प्लानिंग

शैक्षणिक योजना के लिए नयागांव दौलतगंज में आरक्षित यूआईटी की 64 बीघा जमीन पर भू-माफिया ने कॉॅलोनी काटकर लोगों को बेच दिया। यूआईटी की ओर से 62 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। सचिव डॉ. मोहनलाल यादव ने बताया कि यूआईटी ने दौलतगंज नयागांव में खसरा नंबर 104 व 106 की लगभग 64 बीघा जमीन पर शैक्षणिक योजना के लिए आरक्षित की हुई है।
योजना भी बन रही है। इसी बीच यहां भूमाफिया ने प्लानिंग काटकर भूखंड बेच दिए। लोगों ने भूखंड खरीदकर मकान भी बना लिए। जानकारी मिलते ही सर्वे करवाया तो पता चला कि करीब 62 लोगों ने यहां गैर कानूनी तरीके से अतिक्रमण किया है। सभी के खिलाफ जेईएन विमल माहेश्वरी ने आरके पुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। अतिक्रमण से घिरी 64 बीघा जमीन को मुक्त करवाने के लिए यूआईटी बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पुलिस जाब्ता मांगने के साथ ही तारीख भी तय की जा रही है। यूआईटी अधिकारियों का मानना है कि कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में जाब्ता चाहिए।

राजेंद्र गुर्जर ने बेची जमीन

रिपोर्ट के अनुसार खसरा नंबर 104 की 2.86 हैक्टेयर, 106 की 1.52 हैक्टेयर तथा 109 की 2.02 हैक्टेयर जमीन को राजेंद्र कुमार पुत्र रतनलाल गुर्जर ने प्लानिंग काटकर बेचा है। यह जमीन मोरध्वज मीणा, पुखराज प्रजापति, सुरेंद्र टेंट हाउस वाला, रविंद्र सिंह तथा भैरूलाल खाती सहित अन्य लोगों को बेचान कर दी है।

इनको बनाया आरोपी

मदनलाल, मंजू बाई, महेंद्र कुमार, कमलाबाई, रामकरण, राजेंद्र कुमार, रीना मेहता, मोरध्वज मीणा, अर्चना नागर, धनराज सुमन, सुरेंद्र सुमन, धनराज गौतम, रामचरण नागर, महावीर मेहरा, ग्यारसीलाल मेघवाल, भोजराज, राधेश्याम लुहार, महावीर, मुकेश एरवाल , धनराज गुर्जर, रामदयाल, राजू मेघवाल, रामसिंह, अनिल कुमार यादव, मधु यादव, सुरेंद्र शर्मा, विनय सिंह, सत्यनारायण, देवेंद्र सिंह, साेनू सिंह, रमेश जांगिड़, रामनारायण माली, नितेश, रामप्यारी बाई, जितेंद्र, रेखा, बाबूलाल, कन्हैयालाल, रामबिलास, बजरंगलाल, हरीश गुप्ता, बंशीलाल, महेंद्र लाल, लालचंद, रमेश चंद गुप्ता, गजेंद्र, बाबूलाल, ओम प्रकाश धाकड़ पर मामला दर्ज कराया है। इनके अलावा नंदबिहारी, देवा गुर्जर, पुखराज, रामहेत, रामअवतार, भैरूलाल, रामअवतार, प्रहलाद मेहता, भंवरसिंह हाड़ा, बजरंगलाल, विशंभर सिंह, मुकेश व सुरेंद्र सुमन के नाम शामिल हैं।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh