फॉरेस्टर भर्ती : अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज चलाएगा 60 स्पेशल बस

फॉरेस्टर भर्ती : अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज चलाएगा 60 स्पेशल बस

फॉरेस्टर भर्ती : अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज चलाएगा 60 स्पेशल बस

 वनरक्षक एवं वनपाल भर्ती परीक्षा 9 एवं 10 जनवरी को आयोजित होगी। जिले में 9 जनवरी को 25 हजार 112 अभ्यर्थी तथा 10 जनवरी को 79 हजार 643 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार दोपहर से ही ट्रेनों व बसों से कोटा पहुंचने लगे थे। पहले पहुंचने वाले अभ्यर्थियों से होटल व धर्मशालाएं फुल हो चुकी थीं।
ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्लेटफॉर्म पर ही रात काटी। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए विभागों ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। रेलवे के सीनियर डीसीएम वाईके चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कोटा-हनुमानगढ़, कोटा-जयपुर पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। रोडवेज प्रशासन द्वारा जिले के इटावा, सांगोद, कनवास व अन्य केन्द्रों के लिए 10 बसें अतिरिक्त लगाई गई हैं।
रोडवेज के चीफ मैनेजर सुरेश शर्मा ने बताया कि रोडवेज की 50 बसें अतिरिक्त बसें जयपुर-कोटा के बीच लगाई गई हैं। अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर पूछताछ केन्द्र, अस्थाई शौचालय एवं पेयजल टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
आरपीएसएफ की एक कंपनी पहुंची
रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएसएफ की एक कंपनी भोपाल से कोटा पहुंच गई है। आरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएसएफ की कंपनी में 75 जवान शामिल हैं। इनमें से अधिकतर को कोटा रेलवे स्टेशन पर रखा जाएगा। कोटा, सवाईमाधोपुर, बारां, बूंदी, झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन पर लगभग 200 जवानों को लगाया गया है।
आरएसी की कंपनियां व 350 होमगार्ड लगाए
वनरक्षक भर्ती परीक्षा के मद्देनजर शहर में पुलिस के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। शुक्रवार रात से ही पुलिस ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया। एएसपी (सिटी) अनंत कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए शहर के थानों, रिजर्व पुलिस लाइन के अलावा आरएसी की कंपनियां व करीब 350 होमगार्ड लगाए गए हैं।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh