रेल बजट: कोटा के लिए वाटर रिसाइकलिंग प्लांट, 5 नए आरओबी

रेल बजट: कोटा के लिए वाटर रिसाइकलिंग प्लांट, 5 नए आरओबी

रेल बजट: कोटा के लिए वाटर रिसाइकलिंग प्लांट, 5 नए आरओबी

रेल बजट में कोटा को न नई ट्रेन मिली न तो डकनिया रेलवे स्टेशन के विस्तार का प्रस्ताव मंजूर हुआ। नई परियोजनाओं पर ज्यादा पैसे खर्च करने की बजाय पुरानी योजनाओं को बड़ा बजट दिया गया है। कोटा मंडल में 5 आरओबी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वाटर रिसाइकलिंग प्लांट के लिए 2.92 करोड़ रुपए मिले हैं।
रामगंजमंडी-भोपाल बड़ी रेल लाइन परियोजना के लिए 100 करोड़ व कोटा-बीना रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 210 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। कोटा में वाटर रिसाइकलिंग प्लांट के लिए 2 करोड़ 92 लाख रुपए मिले हैं। डीआरएम सीमा कुमार ने पत्रकारों को बताया कि रामगंजमंडी- भोपाल बड़ी रेल लाइन परियोजना के लिए बीते साल की तुलना में दोगुनी राशि मंजूर की गई है। नागदा-मथुरा के बीच 8 स्टेशनों पर लूप लाइन (एक्स्ट्रा लाइन) के लिए 17 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
एक्स्ट्रा लाइन बनने के बाद 116 डिब्बों की मालगाड़ी चलेगी
कोटा रेल मंडल में सुवासरा, पिलोदा, लबान, रावठा रोड और शामगढ़ समेत 8 रेलवे स्टेशनों पर एक्स्ट्रा लाइन बिछाने का काम पहले से चल रहा है। इन स्थानों पर 1500 मीटर की लूप लाइन बिछाई जा रही है। इन पर 116 डिब्बों की मालगाड़ी को खड़ा किया जा सकेगा। इस लाइन के बनने के बाद इस रूट पर 116 डिब्बों की मालगाड़ी को आसानी से चलाया जा सकेगा।
ये मिला बजट में
-बारां-छजावा लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 38 पर आरओबी के लिए 41 करोड़।
-गुड़ला-केशवरायपाटन क्रॉसिंग गेट नंबर 116 पर आरओबी के लिए 42.5 करोड़।
- भवानीमंडी- धुआंखेड़ी गेट नंबर 65 पर आरओबी के लिए 40.28 करोड़।
-विक्रमगढ़ आलोट-थूरिया गेट नंबर 21 पर आरओबी के लिए 38.58 करोड़।
-सिग्नल संबंधी कार्य के लिए कोटा मंडल को मिलेंगे 45 करोड़।
- कोटा-बारां के बीच 4, कोटा-मथुरा के बीच 4, कोटा-नागदा के बीच 12, कोटा-रुठियाई के बीच 10 पुलों का पुनरुद्धार किया जाएगा।
5.30 घंटे में पहुंच सकेंगे भोपाल
15 साल पुरानी रामगंजमंडी-भोपाल 270 किमी बड़ी रेल लाइन परियोजना के लिए रेल बजट में 100 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इस परियोजना के पूरे होने पर कोटा से भोपाल का सफर 5.30 घंटे में पूरा हो सकेगा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh