शहर के पुराने स्टेडियम का काम आज तक पूरा ही नहीं हो सका वहीं नए कोटा में 15.85 करोड़ रुपए की लागत से साढ़े पांच हैक्टेयर में अत्याधुनिक स्टेडियम 5 महीने से फीते काटने की औपचारिकता के इंतजार में है। 13 दिसंबर से पहले इसका लोकार्पण होना तय था, लेकिन जनप्रतिनिधियों की सहमति न होने की वजह से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय अधिकारी और नेता इसके लिए मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों सीएम के कोटा दौरे पर यूआईटी अधिकारी इसका लोकार्पण करवाना चाह रहे थे, लेकिन जनप्रतिनिधियों की रजामंदी न होने से ऐसा नहीं हो सका।
स्टेडियम का काम फरवरी में लगभग पूरा हो गया था। लेकिन, सीएम से लोकार्पण की तिथि नहीं मिलने से इसे टाला जा रहा है। यूआईटी के अधिकारी कहते हैं हमारी तरफ से तो काम पूरा है, चाहें तो कल ही आम लोगों के लिए इसे खोला जा सकता है। अब स्थानीय नेताओं को इसका लोकार्पण करवाना है।
इनडोर खेलों के साथ फुटबॉल ग्राउंड भी है श्रीनाथपुरम स्टेडियम में
यूआईटी के एक्सईएन महेश गोयल के अनुसार यह कोटा का पहला बड़ा व आधुनिक स्टेडियम है। इसमें एक ही स्थान पर कई खेलों की व्यवस्था की गई है। इसमें बैडमिंटन के लिए इंडोर स्टेडियम बनाया गया है, जिसमें वुडन कोर्ट बनाया गया है।
दो लॉन टेनिस कोर्ट, एक वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट भी है। इसके अलावा फुटबाल का मैदान भी तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक जिम की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी आवश्यक उपकरण स्थापित किए गए हैं। इसमें भविष्य में एस्ट्रोटर्फ की भी व्यवस्था की गई है। मैदान में ही आठ लेन का रेसिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai