50 शहरों के स्मार्ट सिटी विजन डॉक्यूमेंट एक जैसे, 8 शहरों से होगा कोटा का मुकाबला

50 शहरों के स्मार्ट सिटी विजन डॉक्यूमेंट एक जैसे, 8 शहरों से होगा कोटा का मुकाबला

50 शहरों के स्मार्ट सिटी विजन डॉक्यूमेंट एक जैसे, 8 शहरों से होगा कोटा का मुकाबला

प्रदेशों की तरफ से 7 दिसंबर को केंद्र को भेजे स्मार्ट सिटी प्लान का शनिवार को केंद्र की तरफ से हर सिटी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया। 95 में से 50 शहरों का विजन डॉक्यूमेंट लगभग एक जैसा है।
 
करीब 50 शहरों ने क्लीन एंड ग्रीन सिटी को अपना विजन माना है। ऐसे में पहले साल के लिए 20 स्मार्ट सिटी चुनने के लिए इन 50 में कड़ा मुकाबला रहेगा। राजस्थान के शहरों के विजन डॉक्यूमेंट में हैरिटेज पर ज्यादा जोर है।
 
ऐसे में हैरिटेज को विजन डॉक्यूमेंट बनाने वाले 9 शहरों में प्रतिस्पर्धा रहेगी। जयपुर और उदयपुर का विजन डॉक्यूमेंट हैरिटेज को संरक्षित करने पर आधारित रखा गया है। वहीं कोटा का विजन डॉक्यूमेंट सोश्यो इकोनॉमिक ग्रोथ पर आधारित है।
 
कोटा का मुकाबला समान विजन डॉक्यूमेंट वाले 8 शहरों के बीच रहेगा। केंद्र सरकार ने डीपीआर प्राप्त होने के बाद सभी शहरों के विजन डॉक्यूमेंट जारी किए हैं। अब प्रथम 20 शहरों का चयन 15 जनवरी को किया जाएगा। केंद्र ने अजमेर का विजन डॉक्यूमेंट जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि अजमेर को पहले ही अमरीका के सहयोग से धार्मिक टूरिस्ट सिटी के रूप में विकसित करने का प्लान फाइनल है।
 
शहर में सफाई व्यवस्था के आकलन के लिए दिल्ली की टीम आज कोटा में
शहर में स्मार्ट सिटी चैलेंज के तहत स्वच्छता के आकलन के लिए सोमवार को नई दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम कोटा आ रही है। इसे देखते हुए रविवार को महापौर महेश विजय ने शहर की सफाई को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की।
 
बैठक में यह तय किया गया कि सफाई के लिए स्वास्थ्य निरीक्षकों और जमादारों को और अधिक जिम्मेदार बनाया जाएगा। वे प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को जागरूक करेंगे कि कचरे को निर्धारित स्थान पर ही फेंके। इसके अलावा विभिन्न अधिकारियों को सेक्टरवार निरीक्षण के लिए पाबंद किया जाएगा।
 
बैठक में महापौर ने बताया कि स्मार्ट सिटी चैलेंज के तहत देश भर के 75 शहरों में स्वच्छता संबंधी आकलन कर उनकी रैंकिंग का कार्य 5 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की 3 सदस्यीय टीम सोमवार शाम कोटा पहुंच रही है। यह टीम शहर में सफाई व्यवस्था के लिए उपलब्ध संसाधनों के अध्ययन के अलावा शहर की सफाई व्यवस्था का फील्ड सर्वे कर नागरिकों का फीड बैक भी लेगी।
 
स्वच्छता रैंकिंग के अंक स्मार्ट सिटी चैलेंज में भी जुड़ेंगे। यह टीम जितने अधिक अंक देगी स्मार्ट सिटी चैलेंज में कोटा शहर का दावा उतना अधिक मजबूत होगा। बैठक में उपमहापौर सुनीता व्यास, इंद्र जैन और उपायुक्त राजेश डागा उपस्थित रहे।
 
राजस्थान के 3 शहरों का विजन डॉक्यूमेंट
जयपुर : क्वालिटी लाइफ के लिए समृद्ध विरासत का फायदा उठाते हुए टूरिज्म का विकास करना एवं जन समस्याओं का सामूहिक व उन्नत तरीके से समाधान करना।
 
कोटा : क्वालिटी लाइफ सुनिश्चित करने के लिए सोश्यो इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए सामूहिक प्रयास।

उदयपुर : उदयपुर को शाश्वत चलायमान शहर बनाना, विश्व की झील क्षेत्र आधारित पसंदीदा सिटी बनाना।

प्रशासनिक व्यय के 8 करोड़ मिले
नए साल में प्रदेश के चारों सिटी के स्मार्ट प्लान तैयार करने, उनके डीपीआर आदि बनाने से लेकर सर्वे पर खर्च के लिए केंद्र ने 8 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हर शहर को कार्यालय, सर्वे एवं प्रशासनिक व्यय के 2-2 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh