मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को झालरापाटन में सुनेल तिराहे पर 220 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की नींव रखी। उन्होंने करीब 300 करोड़ रुपए की नई घोषणाएं कर जिले को सौगात दी। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मॉडल स्कूल बनेगा। जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थलों के स्वरूप को भी संवारा जाएगा। सीएम को सुनने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को अब ज्यादा विकास कार्यों पर ज्यादा बजट लेने की आदत पड़ गई है। अपना घर, अपना क्षेत्र और अपना पैसा है, लेकिन यह पैसा सही जगह इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि सालों से जिन विकास कार्यों की मांग हो रही थी वह अब पूरे हो रहे हैं।
जिले के डग क्षेत्र में मॉडल स्कूल का निर्माण होगा। इसमें प्रिंसिपल और 11 क्लास टीचर मौजूद रहेंगे। राज्य में ऐसे 9 हजार से ज्यादा स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रथम चरण में 3 हजार स्कूल शुरू किए जाएंगे। सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्री युनूस खान ने धन्यवाद दिया। समारोह में राज्य मंत्री बाबूलाल वर्मा, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक नरेन्द्र नागर, रामचन्द्र सुनारीवाल, कवंरलाल मीणा, रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, जिला प्रमुख टीना कुमारी भील, जिला प्रमुख बारां नंदलाल सुमन, पूर्व जिला प्रमुख श्रीकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक मानसिंह चौहान आदि मौजूद थे।
अधिकारियों को नसीहत-जन हित के कामों में देरी नहीं होनी चाहिए
झालावाड़ सीएम वसुंधरा राजे ने मंगलवार को देर रात तक अधिकारियों की क्लास ली। वह शाम को डाक बंगले में पहुंच चुकी थी। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेनी शुरू की। इसमें उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। इससे पहले वसुंधरा राजे ने डाक बंगले में जनसुनवाई भी की। राजे ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के अभाव अभियोग आत्मियता के साथ सुने और उपस्थित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे जनसमस्याओं के प्रति सजग रहें और इनका शीघ्र समाधान करें ताकि आमजन को राहत मिल सके।
लैपटॉप मिले तो खिले बच्चों के चेहरे
मुख्यमंत्री द्वारा कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को लेपटॉप वितरित किए। इसमें अर्पित कुमार मेहता, शिवकरण लोधा, हिमांशु चौरसिया, मीनू जैन तथा लेखराज को लेपटॉप वितरित किए। जिला विकलांग संघ की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामप्रकाश भील की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्ममंत्री बुधवार को खेल संकुल में परिसर में होने वाले अंत्योदय शिविर का अवलोकन कर लाभार्थियों को सहायता वितरण करेगी।
मुख्यमंत्री के दौरे का दूसरा दिन
-10 बजे: आईटीआई में ऑपरेशन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारम्भ।
-10:50: पर स्वास्थ्य भवन में अवलोकन और स्कूटी वितरण।
-11:50: पर खेल संकुल में शिविर का अवलोकन और सहायता वितरण।
झालावाड़ में सीमेंट सड़क बनेगी
राजे ने कहा कि झालावाड़ शहर में विभिन्न टुकड़ों के सीमेंट कंकरीट सड़क के कार्य 12.50 करोड रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। यहां मामा भांजा से गढ़ तक डेढ़ करोड़ से सीसी रोड़ विद ड्रेनेज, रेस्टोरेंट से बालाजी की छतरी होते हुए खानपुर मेगा हाईवे तक डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाई जाएगी। मवेशी अस्पताल से सुभाष सर्किल तक 50 लाख रुपए, मामा भांजा से दुर्गपुरा तक 9 करोड़ रुपए, सिटी फोरलेन के विस्तारीकरण पर 77 करोड़ 50 लाख, 2 हजार करोड़ से अकलेरा के कोटड़ा में पित्ती ग्रुप का उद्योग स्थापित किया जाएगा ताे आरटीएम भवानीमंडी के द्वितीय फैज को शुरू करने से वहां के लोगों को फायदा मिलेगा। राजे ने सभा स्थल में भवानीमंडी में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्थापित होने वाले नियंत्रण कक्ष के फोल्डर का विमोचन किया।
8वीं की बोर्ड परीक्षा फिर चालू: सीएम
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पूरे राज्य में इस साल आठवीं की परीक्षा फिर से शुरू कर दी है। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह काफी जरूरी था। उन्होंने कहा कि आठवीं में बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई थी। बिना परीक्षा के जब बच्चा दसवीं में जाता है तो वह इसमें क्या सीखेगा। इसी को देखते हुए अब आठवीं बोर्ड परीक्षा शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने यह बात झालरापाटन मेला मैदान के पास सभा को संबोधित करते हुए कही। सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि सरकार ने जनता की मांग पर बड़ी संख्या में जिले में विकास कार्य स्वीकृत एवं आरम्भ किए हैं, अब आपको यह जिम्मेदारी सौंप रही हूं कि आप इन कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी खुद करें। गुणवत्ता में कोई भी शिकायत आने पर तुरंत ही मुझ तक शिकायत करें। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। राजे ने कहा कि अब पीडब्ल्यूडी ही शहर के अंदर की सड़कें भी बनाएगी। इसके लिए बजट अब इसी विभाग को दिया जाएगा। नगरपरिषद से सड़कें नहीं बनवाई जाएंगी।
कई समस्याएं बताईं राजे को सीएम को कई संगठनों ने ज्ञापन दिया। राजस्थान पैराटीचर संघ ने ज्ञापन देकर कार्यरत पैराटीचर को विद्यालय सहायक बनाने एवं 2013 से रुके हुए वेतनवृद्धि करने की मांग की। हटीले हनुमान पशुपतिनाथ सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को मंदिर के सामने हटीले उद्यान के पास घाट का निर्माण व नदी के किनारे बाउंड्रीवाल कराने के लिए ज्ञापन दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पंडित सुरेश कुमार शर्मा,नाना शर्मा,राजाराम पाटीदार,देवीलाल गुर्जर,लक्ष्मी नारायण अग्रवाल,परमेश्वर नागर उपस्थित थे। कब्रिस्तान की भूमि में रास्ते की मांग को लेकर दाऊदी बोहरा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए सीएम को सौंपा पोस्टकार्ड: सूर्य मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए भास्कर के द्वारा लगातार चलाई जा रही मुहिम के तहत हैप्पी क्लब झालरापाटन के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के झालरापाटन दौरे के दौरान पोस्टकार्ड देकर इसे अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने सूर्य मंंदिर के आस-पास हो रहे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्लब अध्यक्ष अभिषेक सोनी,कोषाध्यक्ष हर्ष सोनी,विजय माहेश्वरी,हितेश कसेरा,सचिन शर्मा स्वामी विवेकानंद संस्था के पंकज वैष्णव,राहुल माली सहित कई लोग मौजूद थे।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai