5 साल में सबसे गर्म रहा 28 दिसंबर का दिन, 31 से फिर लौटेगी सर्दी

5 साल में सबसे गर्म रहा 28 दिसंबर का दिन, 31 से फिर लौटेगी सर्दी

5 साल में सबसे गर्म रहा 28 दिसंबर का दिन, 31 से फिर लौटेगी सर्दी

तेज धूप के असर से पिछले 5 दिनों में तापमान में 8 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। न्यूनतम तापमान भी 4 दिन के अंदर 4.3 डिग्री बढ़ गया। 28 दिसंबर पिछले पांच सालों में सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा।
इससे पहले 2012 में 28 दिसंबर को सबसे अधिक तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक यही स्थिति रहेगी। 31 दिसंबर से ठंड फिर से बढ़ेगी।

पिछले साल इस दिन पड़ी थी जबरदस्त सर्दी
2014 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री पर था। ऐसे में शहर में जबरदस्त सर्दी पड़ी थी। इसे देखते हुए अभिभावकों की मांग पर कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी। वहीं, इस साल 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11.6 रहा जो पिछले साल के मुकाबले 4.5 डिग्री अधिक रहा।
इस साल क्रिसमस पर रही सबसे ज्यादा ठंड
इस साल अभी तक का सबसे सर्द दिन 25 दिसंबर रहा। इस दिन न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं इसी दिन स्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को स्टेशन क्षेत्र का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री रहा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh