5 बाजारों में पार्किंग को स्वीकृति, बदले में 1 हजार किराया लेगा निगम

5 बाजारों में पार्किंग को स्वीकृति, बदले में 1 हजार किराया लेगा निगम

5 बाजारों में पार्किंग को स्वीकृति, बदले में 1 हजार किराया लेगा निगम

नगर निगम ने शहर के 5 बाजारों में पार्किंग के लिए सहमति दे दी है। इसके बदले में निगम एक हजार रुपए प्रतिमाह किराया लेगा। व्यापार संघ को पार्किंग का विकास समेत अन्य व्यवस्थाएं करवानी होंगी। यह फैसला मंगलवार को हुई राजस्व समिति की बैठक में लिया गया।
इस दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष और महासचिव भी मौजूद थे। उपमहापौर सुनीता व्यास की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली ने पार्किंग की आवश्यकता को मानते हुए महासंघ के सुझाए गए 5 स्थानों के लिए स्वीकृति जारी कर दी।
इसमें छावनी फ्लाईओवर के नीचे, पंजाब सभा भवन के पीछे, गुमानपुरा पेट्रोलपंप के पास तिकोना पार्क, माणक भवन कांग्रेस कार्यालय के सामने तथा स्टेशन पर फूल मार्केट या उसके आसपास की जगह का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। इनकी देखरेख व संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय बाजार के व्यापार संघों की रहेगी। इसके बदले में व्यापार संघ कोई शुल्क नहीं लेंगे।

50 प्रतिशत पार्किंग व्यापारियों के लिए
अध्यक्ष महेश गौतम ने बताया कि छावनी फ्लाईओवर की रंगाई-पुताई निगम करवाएगा, बाकी जगह का विकास स्थानीय संघ ही करेंगे। इसमें 50 प्रतिशत पार्किंग स्थानीय व्यापारियों के लिए होगी। बाकी 50 प्रतिशत का उपयोग यहां आने वाले लोगों के लिए होगा। इसके बदले में लोगों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। उपमहापौर सुनीता व्यास ने कहा कि अब पूरे शहर में जनसहभागिता से पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
अब इन बाजारों के भी बनेंगे प्रस्ताव
महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि शीघ्र ही शास्त्री मार्केट, विजय मार्केट, कोटा साड़ी मार्केट, अग्रसेन बाजार, बरतन बाजार, पाटनपोल, मावा मंडी, कैनाल रोड, दादाबाड़ी, खेड़ली फाटक, तलवंडी, विज्ञान नगर, महावीर नगर, सब्जीमंडी रामपुरा सहित अन्य स्थानों के भी प्रस्ताव दिए जाएंगे।
एसपी से मिले व्यापारी, कहा-पार्किंग से हटवाएं अवैध बस व टेम्पो स्टैंड
शहर में पार्किंग व जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को कोटा व्यापार महासंघ का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी सवाई सिंह गोदारा से मिला। कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी की अगुवाई में शहर के प्रमुख 15 व्यापार संघों के पदाधिकारियों ने एसपी को अपनी समस्याएं बताईं। एसपी ने आश्वस्त किया कि थानेवार बैठकें कर पार्किंग संबंधी समस्या दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।

आश्वासन
पुलिस करेगी पूरा सहयोग: महासचिव माहेश्वरी ने बताया कि जीएमए प्लाजा मार्केट, दी होलसेल क्लॉथ मार्केट, स्वर्ण रजत मार्केट, सर्राफा मार्केट, एरोड्रम सर्किल, गुमानपुरा आदि बाजारों में पार्किंग की भारी समस्या है। पार्किंग की जगह पर निजी बसों व ऑटो-टेम्पो वालों का कब्जा है। इंद्रा मार्केट में भी पार्किंग स्पेस पर अतिक्रमियों का कब्जा है। एसपी ने कहा कि नई और पुरानी पार्किंग और के अलावा अनधिकृत स्टैंड हटाने में पुलिस पूरा सहयोग करेगी। एएसपी (सिटी) अनंत कुमार ने कहा कि पुलिस इसमें सक्रिय भूमिका निभाएगी।

ट्रैफिक डीएसपी से मिले बस मालिक
उधर, बस मालिक संघ के पदाधिकारियों ने भी ट्रैफिक डीएसपी गोपाल मीणा से मुलाकात कर निजी बसों की पार्किंग के मुद्दे पर चर्चा की। अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि निर्धारित जगहों पर बसें खड़ी करने दी जाएं। निजी बसों की पार्किंग के लिए आवंटित जगह कम पड़ने लगी है, इसलिए वहां और जगह आवंटित कराने के प्रयास किए जाएं।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh