कुछ समय पहले तक जो शादी में खुशियां मना रहे थे, वो खुशियां सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गई। कोटा-बारां नेशनल हाइवे पर भौंरा और गढ़ेपान के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार की 4 जिंदगियों को खत्म कर दिया। तीन लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें एमबीएस में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना खतरनाक की कार बनी पापड़...
-- हादसा कितना दर्दनाक था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी एकबारगी दहल गए।
- टक्कर के बाद ट्रक हाइवे के नीचे उतरकर पलट गया।
- हाइवे पेट्रोलिंग इंचार्ज फूलचंद मीणा ने बताया कि अंता निवासी परिवार सुल्तानपुर अपने रिश्तेदारी से शादी-समारोह में शामिल होकर सुल्तानपुर से लौट रहा था।
- कार भौंरा और गढ़ेपान के बीच पहुंची ही थी कि अचानक ओवरटेक करने की जल्दबाजी में ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
- टक्कर इतनी जाेरदार थी कि कार सामने की तरफ से पूरी तरह पिचक गई।
हादसे में मरने वालों में 2 मासूम भी
एंबुलेंस के कंपाउंडर दीपक शर्मा ने बताया कि कार में सवार आबिदा (35) पत्नी कमरूद्दीन, आफरीन (7), अलविरा (2) पुत्री मोहम्मद शाहिद तथा कार चालक पप्पू सलाम (45) की हादसे में मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद शाहिद (32), उनकी पत्नी हेमा परवीन (28) व कबरुद्दीन (45) गंभीर घायल हो गए। जिनको सीमल्या टोल प्लाजा की एंबुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों की स्थिति देर रात तक गंभीर बनी हुई थी।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai