ताला ठीक करने के बहाने जेवर ले भागे, 4 बदमाशों ने अंजाम दी वारदात

ताला ठीक करने के बहाने जेवर ले भागे, 4 बदमाशों ने अंजाम दी वारदात

ताला ठीक करने के बहाने जेवर ले भागे, 4 बदमाशों ने अंजाम दी वारदात

महावीर नगर प्रथम स्थित एक मकान में बुधवार को 4 चोर ताले ठीक करने के बहाने से घुसे और सोने-चांदी के जेवरात से भरी पोटली चुराकर ले गए। चोर इतनी जल्दबाजी में वहां से फरार हुए कि अपनी चप्पलें और औजार तक नहीं ले गए। कुछ देर बाद चोरों को हुलिए और शक के आधार पर नयापुरा पुलिस ने एक ऑटो से पकड़ लिया।
चोर कुछ दिनों से कोटा में नयापुरा के एक होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। महावीर नगर प्रथम में रिटायर्ड बैंककर्मी सवाई सिंह मीना परिवार सहित रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे 2 युवक ताले ठीक करने के बहाने घर में घुसे और 2 बाहर खड़े रहे। सिंह की पत्नी ने दोनों को कमरे में रखी दो अलमारियां दिखाकर एक का ताला ठीक करने को कहा। ताला ठीक करने के लिए उन्होंने 50 रुपए मांगे, जिसके बाद सिंह की पत्नी दोनों के लिए चाय बनाने रसोई में चली गई।

दोनों ने उस अलमारी को ठीक करने के लिए पहले से सही पास वाली अलमारी की चाबियां मांगी। सिंह की पत्नी उन्हें चाबियां देकर वापस चाय लेने चली गईं। जब वो वापस लौटी तो दोनों कमरे के बाहर बैठे थे। बोले- अलमारी ठीक कर दी है और उन्हें जल्दी जाना है। दोनों को चाय देकर सिंह की पत्नी 50 रुपए लेने अंदर गई। वो वापस बाहर आई तब तक दोनों अालमारी में से सोने-चांदी के जेवरात की पोटली लेकर फरार हो चुके थे। जो करीब 4 लाख के बताए जा रहे है। जल्दबाजी में दोनों अपने औजार और चप्पल भी वहां छोड़ भागे।
- सीसीटीवी कैमरे भी थे खराब: जब दोनों चोर चोरी कर रहे थे, उसी समय पास वाले कमरे में सिंह की बेटी सपना मीना सो रही थी। वहीं, सिंह का पालतू कुत्ता भी था, लेकिन दोनों को चोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। सिंह के मकान के बाहर व दूसरे मकानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, जो खराब पड़े थे। इधर, इसके पहले दोनों पड़ोसी के मकान में भी ताला ठीक करने के बहाने से गए थे।

- चप्पल नहीं होने पर शक हुआ तो पकड़े गए: घटना के तुरंत बाद डीएसपी राजेश मेश्राम ने कंट्रोल रूम से पूरे शहर में जगह-जगह नाकाबंदी करवाई। नयापुरा में कांस्टेबल जगबीर को एक ऑटो में चार संदिग्ध युवक नजर आए, जिसमें 2 के पैर में चप्पल नहीं थी। ऑटो रुकते ही चारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वो पकड़े गए। पुलिस ने चारों प्रकाश, रोमी सिंह, संजय सिंह और भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चारों मध्यप्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh